Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ज्ञानोदय एक्सप्रेस में सवार छात्राएं ले रहीं देश-दुनिया का ज्ञान, ISRO का किया दौरा; चंद्रयान मिशन की सीखी बारीकियां

ज्ञानोदय एक्सप्रेस (Gyanodaya Express) पर सवार होकर ज्ञान के टूर पर निकली जम्मू कश्मीर की सात सौ से अधिक छात्राएं ने चंद्रयान मिशन-3 सहित अन्य अहम मिशन के बारे में जानकारी हासिल कर रही हैं। उन्होंने बेंगलुरु में इसरो केंद्र का दौरा कर चंद्रयान रोवर- लैंडिंग सैटेलाइट मिशन के बारे में जानकारी हासिल की। कटड़ा से ज्ञानोदय ए्क्सप्रेस 19 नवंबर को रवाना हुई थी जो दाे दिसंबर को वापिस लौटेगी।

By satnam singhEdited By: Preeti GuptaUpdated: Tue, 28 Nov 2023 12:50 PM (IST)
Hero Image
ज्ञानोदय एक्सप्रेस में सवार छात्राओं ने ISRO का किया दौरा

राज्य ब्यूरो, जम्मू।Jammu News:  ज्ञानोदय एक्सप्रेस (Gyanodaya Express) पर सवार होकर ज्ञान के टूर पर निकली जम्मू कश्मीर की सात सौ से अधिक छात्राएं ने चंद्रयान मिशन-3 सहित अन्य अहम मिशन के बारे में जानकारी हासिल कर रही हैं। जम्मू कश्मीर की छात्राओं ने बेंगलुरु में इसरो केंद्र का दौरा कर चंद्रयान रोवर- लैंडिंग, सैटेलाइट मिशन के बारे में जानकारी हासिल की।

इसरो की टीम से मिली छात्राएं

ज्ञानोदय एक्सप्रेस पर जम्मू कश्मीर की सात सौ से अधिक यात्राओं का दल सोमवार को बेंगलुरु पहुंचा। छात्राओं को इसरो की टीम के साथ रूबरू होने का मौका मिला और उन्हें वैज्ञानिक और तकनीक के नए उपकरणों, भारतीय स्पेस की खोज आदि की जानकारी दी गई।

चंद्रयान मिशन की बारिकियों को समझा

इसरो के डिप्टी डायरेक्टर टी सुब्रामन्या गणेश ने चंद्रयान मिशन, आधुनिक तकनीक के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने इसरो की उपलब्धियां और एडवांस स्पेस टेक्नोलॉजी बारे बताया। इसरो के विभिन्न सेटेलाइट मिशन के बारे में जानकारी हासिल कर छात्राएं काफी उत्साहित दिखाई दी। विद्यार्थियों ने इस दौरान प्रश्न भी पूछे।

प्रोफेसर ने इसरो के अधिकारियों को भेंट किया स्मृति चिन्ह

जम्मू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. उमेश राय ने इसरो के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। वीसी ने कॉलेज आन व्हील्स जिसे ज्ञानोदय एक्सप्रेस का नाम भी दिया गया है, के प्रोजेक्ट की जानकारी दी।

इसे जम्मू कश्मीर उच्च शिक्षा काउंसिल और जम्मू विश्वविद्यालय के जरिए एक नया प्रयास शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें-  Jammu News: मुंबई दर्शन कर अब गोवा पहुंची ज्ञानोदय एक्सप्रेस, छात्राएं करेंगी खूबसूरत स्थानों की सैर; फिर बेंगलुरु होंगी रवाना

दो दिसंबर को जम्मू वापस लौटेगी ज्ञानोदय एक्सप्रेस

इसमें जम्मू विश्वविद्यालय, कश्मीर विश्वविद्यालय, क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू, क्लस्टर विश्वविद्यालय कश्मीर, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटरा, बाबा गुलाम शाह बड़शाह विश्वविद्यालय, इस्लामिक यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवंतीपोरा के अलावा 20 कॉलेज के विद्यार्थी और दिल्ली विश्वविद्यालय के क्लस्टर इनोवेशन सेंटर के की छात्राएं भाग ले रही है। कटड़ा से ज्ञानोदय ए्क्सप्रेस 19 नवंबर को रवाना हुई थी जो दाे दिसंबर को वापिस लौटेगी। जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार इतनी बढ़ी संख्या में छात्राओं को ज्ञान टूर व घूमने का मौका मिला है।

यह भी पढ़ें-  ज्ञानोदय एक्सप्रेस से ज्ञान की तीर्थ यात्रा पर रवाना हुईं छात्राएं, जम्मू कश्मीर में पहली बार ऐसा आयोजन

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर