Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Har Ghar Tiranga Abhiyan: डाक विभाग ने चलाया ''हर घर तिरंगा'' अभियान, चलाया गया जन जागरूकता अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को प्रेरित और जागरूक करने के लिए डाक विभाग आरएसपुरा ने वीरवार को तिरंगा रैली निकाली। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान चलाया। पोस्टल विभाग के सहायक सुपरिंटेंडेंट संतोष शर्मा आरएसपुरा मुख्य पोस्ट घर से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। लोगों को अभियान के प्रति अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए जागरूक किया।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Thu, 10 Aug 2023 08:56 PM (IST)
Hero Image
Har Ghar Tiranga Abhiyan: डाक विभाग ने चलाया ''हर घर तिरंगा'' अभियान, चलाया गया जन जागरूकता अभियान

आरएसपुरा, संवाद सहयोगी। आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) के अंतर्गत ''हर घर तिरंगा'' (Har Ghar Tiranga) अभियान के प्रति लोगों को प्रेरित और जागरूक करने के लिए डाक विभाग आरएसपुरा (RS Pura Post Department) ने वीरवार को तिरंगा रैली निकाली। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान चलाया।

पोस्टल विभाग के सहायक सुपरिंटेंडेंट संतोष शर्मा आरएसपुरा मुख्य पोस्ट घर से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। पोस्टमास्टर जंग बहादुर सिंह की अगुवाई में तिरंगा रैली डाक कर्मियों ने इसमें भाग लिया और लोगों को ''हर घर तिरंगा'' अभियान के प्रति अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए जागरूक किया।

डाक विभाग ने लिया प्रण

"हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा", भारत माता की जय, वंदे मातरम, डाक विभाग ने ठाना है कि हर घर तिरंगा पहुंचाना है। आपका दोस्त-इंडिया पोस्ट, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा-झंडा ऊंचा रहे हमारा के उद्घोष के बीच गुंजायमान होता डाक विभाग का यह अभियान आरएसपुरा से शुरू होकर आरएसपुरा व सुचेतगढ़ के विभिन्न गांव से भारत पाक सीमा पर स्थित ऑक्ट्राय पोस्ट पर पहुंची।

सहायक सुपरिंटेंडेंट संतोष शर्मा ने कहा कि, ''आजादी का अमृत महोत्सव'' के अंतर्गत ''हर घर तिरंगा'' अभियान के तहत डाक विभाग देश भक्ति की सामूहिक चेतना को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहें है। इसके तहत आरएसपुरा में गुरुवार को प्रभात फेरी और रैली निकाली गई है।

13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा अमृत महोत्सव

उन्होंने ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति या संस्थान 25 रुपए की दर से अपने नजदीकी डाकघर से तिरंगा खरीद सकता है या विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग कर सकता है। जिसे तय समय में डाकिया ग्राहक के घर पहुंचा देगा।उन्होंने कहा कि इसके लिए रविवार को भी डाकघर खुले रहेंगे

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें