Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather News: घाटी में गर्मी फिर पकड़ने लगी जोर, आज कई जगहों पर बारिश के आसार

Jammu Kashmir Weather Update बारिश के बाद सोमवार को साफ आसमान और तेज धूप ने गर्मी से मिली राहत को छीन लिया। हाल ही में हुई बारिश के कारण हवा में मौजूद अत्यधिक नमी ने उमस का रूप ले लिया जिससे लोग पसीने से तरबतर होने लगे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताया है।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 09 Jul 2024 07:26 AM (IST)
Hero Image
जम्मू- कश्मीर में फिर सताने लगी गर्मी

जागरण संवाददाता, जम्मू/श्रीनगर। पिछले सप्ताह भारी वर्षा के बाद अब दो दिन से मौसम साफ है। जम्मू ही नहीं, कश्मीर में भी गर्मी फिर सताने लगी है। उमस बढ़ गई है।

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में सामान्य वर्षा के आसार जताए हैं।

गर्मी फिर पकड़ने लगी जोर

गत शनिवार को कश्मीर में भारी बारिश ने हीटवेव का असर लगभग खत्म कर दिया था, लेकिन रविवार व सोमवार को धूप निकलने से गर्मी फिर जोर पकड़ने लगी। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में शुष्क मौसम रहा। तेज धूप बेहाल किए रही। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री पर पहुंचा गया।

यह भी पढ़ें- Mughal Road Closed: पुंछ में भूस्खलन के कारण मुगल रोड बंद, कई जगहों का टूटा संपर्क

जानिए कहां कितना रहा तापमान

वहीं पर्यटन स्थल पहलगाम भी 27.1 डिग्री और गुलमर्ग 22.2 डिग्री सेल्सियस की गर्मी के प्रभाव में रहा। इधर, जम्मू में सुबह से ही मौसम उमस भरा रहा। दिन में हल्के बादल छाए, लेकिन बिना बरसे चले गए।

सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, कटड़ा का अधिकतम तापमान 32, बटोत का 28.4, भद्रवाह का 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार, कई इलाके जलमग्न...कुछ जगह रेलवे ट्रैक भी डूबे; मुंबईकरों को घर से बाहर न निकलने की सलाह

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।