Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जश्न-ए-आजादी के रंग में झूम उठा जम्मू-कश्मीर, भरपूर जोश के साथ मनाया गया Independence Day; देखें तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस पर आज अलग ही माहौल है। हर कोई आजादी के इस महोत्सव में डूबा हुआ है। घाटी में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई वहीं लाल चौक का घंटाघर भी तिरंगे की रोशनी में जगमग दिखा। नीचे दी गई तस्वीरों को देखकर अदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे देश में आजादी के बाद से अब कितना बदलाव आया है।

By Jagran NewsEdited By: Gurpreet CheemaUpdated: Tue, 15 Aug 2023 02:47 PM (IST)
Hero Image
आजादी के जश्न में कुछ इस तरह जगमग हुआ जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर, ऑनलाइन डेस्क। Independence Day 2023: हमारे भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस है, पूरे देश के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में भी इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक लाल चौक पर घंटाघर जश्न-ए-आजादी के रंग में जगमगाया रहा। जम्मू-कश्मीर में आजादी के इस पर्व को कितनी धूमधाम से मनाया जा रहा है, आइए इन तस्वीरों के जरिए जानते हैं।

विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेयशियर 77वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। ग्लेशियर की हर अग्रिम चौकी पर तिरंगा लहराने के साथ सैनिकों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए स्नो स्कूटरों पर तिरंगे लहराते हुए पेट्रोलिंग की।

श्रीनगर में लाल चौक के घंटाघर पर पर्यटकों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया।

श्रीनगर के मुख्य समारोह बख्शी स्टेडियम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। 

भारतीय सेना में रहे 92 वर्षीय लेफ्टिनेंट करम सिंह ने जम्मू के पास अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

कठुआ न्यायालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी विभिन्न स्कूलों के बच्चे देशभक्ति के रंग में डूबे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को आक्ट्राय पोस्ट भारत-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स और सीमा सुरक्षा बल ने एक दूसरे को मिठाइयों का अदान प्रदान किया।

बारामूला पुलिस द्वारा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में एटीवी ऑपरेटरों और पोनी ऑपरेटरों के साथ एक प्रभावशाली तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें