Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Independence Day 2023: मां वैष्णो देवी भवन पर निकली तिरंगा रैली, देशभक्ति तराने गाते नजर आए श्रद्धालु

Independence Day 2023 मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत मां वैष्‍णो देवी भवन पर त‍िरंगा रैली निकाली गई। इसी बीच हाथों में तिरंगा लिए अधिकारियों के साथ ही श्रद्धालु देशभक्ति पर आधारित तराने गाते नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय में के साथ ही देश भक्ति में डूब गया। वहीं रैली के दौरान स्थानीय दुकानदारों के साथ ही लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Sat, 12 Aug 2023 04:04 PM (IST)
Hero Image
मां वैष्णो देवी भवन पर निकली तिरंगा रैली, देशभक्ति तराने गाते नजर आए श्रद्धालु

कटड़ा, संवाद सहयोगी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध स्थल मां वैष्णो देवी भवन पर विशाल तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। रैली में अधिकारियों के साथ ही देश भर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भवन पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

रैली में देशभक्ति पर आधारित गीत किए प्रस्‍तुत

एसडीम भवन उमेश शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार भवन अनिल चाडक, डीएसपी भवन भीष्म दुबे, एसएचओ ख्यातिमान खजुरिया के साथ ही सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान, श्राइन बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने निकाली गई विशाल तिरंगा रैली में देशभक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किए।

भक्तिमय में के साथ ही देश भक्ति में डूबे लोग

तिरंगा रैली मां वैष्णो देवी के दुर्गा भवन परिसर से आरंभ होकर मां वैष्णो देवी बाजार, बैटरी का स्टैंड आदि से गुजर कर दुर्गा भवन परिसर में संपन्न हुई। इसी बीच हाथों में तिरंगा लिए अधिकारियों के साथ ही श्रद्धालु देशभक्ति पर आधारित तराने गाते नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय में के साथ ही देश भक्ति में डूब गया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

वहीं रैली के दौरान स्थानीय दुकानदारों के साथ ही लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। तिरंगा रैली में श्राइन बोर्ड मैनेजर प्रदीप जमवाल, परशोत्तम सिंह के साथी श्राइन बोर्ड के अन्य अधिकारी व कर्मचारी, सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान, स्थानीय दुकानदारों के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।