Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अंतराराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, 'दुनिया भर में प्यार और आशा का प्रतीक है योग'

International yoga day 2023 देशभर में आज 21 जून को अंतराराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि योग दुनिया भर में प्यार और आशा का प्रतीक बन गया है उन्होंने इसकी विश्वव्यापी लोकप्रियता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Wed, 21 Jun 2023 01:44 PM (IST)
Hero Image
दुनिया भर में प्यार और आशा का प्रतीक है योग- जितेंद्र सिंह

जम्मू, पीटीआई। International yoga day 2023: देशभर में आज 21 जून को अंतराराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। वहीं, इसी उपलक्ष्य पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि योग दुनिया भर में प्यार और आशा का प्रतीक बन गया है उन्होंने इसकी विश्वव्यापी लोकप्रियता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।

योग दिवस की सार्वभौमिक अपील को स्वीकार करते हुए, संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2014 में एक संकल्प द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिन का उद्देश्य योग के अभ्यास के कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरुकता बढ़ाना है।

विविधता के बाद भी योग ने दुनिया को लाया साथ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस साल योग दिवस की थीम 'एक परिवार, एक धरती, एक भविष्य' है।"

उन्होंने कहा कि हमारी विविध संस्कृतियों, भाषाओं, भोजन और पोशाक के बावजूद, योग दुनिया को एक साथ लाया है और शांति और प्रेम के प्रतीक के रूप में उभरा है। यह प्रधानमंत्री मोदी का एक महत्वपूर्ण योगदान है।

डायबिटीज जैसी बीमारियों का योग ने निकाला तोड़

प्रधानमंत्री अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर हैं और बुधवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।

सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमताओं में सुधार के साधन के रूप में चिकित्सा समुदाय द्वारा योग का अधिक से अधिक समर्थन किया जा रहा है।

उदाहरण के लिए, जब डायबिटीज जैसी बीमारियों के लिए दवा के साथ जोड़ा जाता है, तो योग ने खुराक को कम करने या यहां तक कि दवा की आवश्यकता को खत्म करने की क्षमता दिखाई है।

'मानसिक और शारिरिक क्षमताओं के सुधार के लिए योग जरूरी'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग हमारे स्वास्थ्य, मानसिक और शारीरिक क्षमताओं में सुधार करता है। इसकी वास्तविक क्षमता को अनलॉक करता है।उन्होंने इस वर्ष के योग दिवस समारोह के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जो मिलेट्स के वर्ष और इसकी जी-20 अध्यक्षता के लिए भारत के प्रस्ताव के अनुरूप है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें