Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JK Election: तीसरे चरण की वोटिंग आज, सभी दलों को जीत की उम्मीद, BJP-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों की क्या है प्रतिक्रिया?

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में बीजेपी को प्रचंड जीत की उम्मीद है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि बीजेपी जम्मू संभाग की सभी 24 सीटें जीतने के साथ कश्मीर संभाग में भी जीत हासिल करेगी। वहीं नेशनल कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी और कांग्रेस की सरकार लोगों को उनके अधिकार देगी।

By vivek singh Edited By: Sushil Kumar Updated: Tue, 01 Oct 2024 06:30 PM (IST)
Hero Image
JK Election: तीसरे चरण की वोटिंग आज, सभी दलों को जीत की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा के अपनी सरकार बनाने में विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा जम्मू संभाग की सभी 24 सीटें जीतने के साथ कश्मीर संभाग में भी जीत हासिल करेगी।

इस चुनाव में जम्मू कश्मीर के हालात खराब करने की साजिश रचने वाले कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस व पीडीपी जैसे दलों का सुपड़ा भी साफ होना तय है। शांति एवं खुशहाली चाहने वाले जम्मू कश्मीर के निवासियों को ऐसे दल नही चाहिए जो पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।

'परिवारवादी दलों ने मान ली हार'

मोदी सरकार के कार्यकाल में जम्मू कश्मीर में बेहतर हुए हालात परिवारवादी दलों को रास नही आ रहे हैं। यह जम्मू कश्मीर के निवासी भी अच्छी तरह से समझ चुके हैं। ऐसे में जम्मू कश्मीर में अब हुए विधानसभा चुनाव में मतदाता उन्हें गुमराह करने वाले दलों के बजाए खुशहाली लाने वाली भाजपा के साथ हैं।

पहले दो चरणों में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब तीसरे चरण में भी भाजपा का बेहतरीन प्रदर्शन तय है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में हुए पहले विधानसभा चुनाव में निवासियों ने विकास एवं खुशहाली की राह पर चलने का फैसला किया है। इसी अच्छी तरह से समझ चुके परिवारवादी दलों ने हार मान ली है। यही कारण है कि पीडीपी प्रधान महबूबा मुफ्ती ने अंतिम दिन प्रचार नही किया।

'लोगों को अधिकार देगी नेकां-कांग्रेस सरकार'

नेशनल कांफ्रेंस के प्रातीय प्रधान रत्तन लाल गुप्ता का कहना है कि जम्मू कश्मीर में बनने जा रही नेशनल कांफ्रेंस व कांग्रेस की सरकार लोगों को उनके अधिकार देगी। उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। भाजपा ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ सिर्फ झूठे वायदे कर उन्हें कुछ नही दिया है।

नेशनल कांफ्रेंस की सरकार सही मायनों में जम्मू कश्मीर में शांति व खुशहाली लाएगी। दस सालों के दौरान जम्मू कश्मीर के लोगों की सुनवाई नही हुई। यह दौर खत्म होने का है व अब लोगाें के अच्छे दिन आएंगे। नेशनल कांफ्रेंस युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ लोगों को पेश आ रही मुश्किलों का समाधान करेगी।

जम्मू कश्मीर के लोगों को नेशनल कांफ्रेंस से बड़ी उम्मीदें हैं। पार्टी उनके उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बेहतर बदलाव लाएगी। पहले दो चरणों के चुनाव के बाद अब नेशनल कांफ्रेंस तीसरे चरण के चुनाव में भी मजबूत बनकर सामने आएगी। पार्टी को सरकार बनाने से अब कोई रोक नही सकता है।

'सरकार बनाएंगे, राज्य का दर्जा बहाल करेंगे'

कांग्रेस के वरिष्ठ उपप्रधान और मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने दावा किया कि जम्मू कश्मीर में नेकां-कांग्रेस गठबंधन की बहुमत वाली सरकार बनेगी। प्राथमिकता जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करवाना है। इसके लिए राहुल गांधी कह चुके है कि हम केंद्र पर दबाव बनाकर जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करवाएंगे। लोग भाजपा को नकार देंगे।

बिजली, पानी की समस्याएं दूर होगी। लोगों को टैक्स के बोझ तले दबाया गया है। दिहाड़ीदारों को स्थायी नहीं किया गया। आम लोग भाजपा के खिलाफ है भाजपा ने धन बल से प्रचार किया। बार बार प्रधानमंत्री व अमित शाह का दौरे रहे। भाजपा प्रचार में लगी रहती है। लोगों ने मन बनाया है कि भाजपा को हराएंगे। हम पहली ही केबिनेट में दरबार मूव को बहाल करेंगे।

यह भी पढ़ें- J&K Election 2024: आखिरी चरण की वोटिंग कल, EVM के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे कर्मचारी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें