Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में मानसून की बारिश से राहत, कई जगहों पर सामान्य से अधिक वर्षा

इस साल मानसून के दौरान जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Weather) में कई जगहों पर सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जम्मू संभाग में जून से सितंबर तक 1147.9 एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि सामान्य वर्षा 881.0 एमएम है। कश्मीर में भी अधिकांश स्थानों पर अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहेगी।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 23 Oct 2024 12:24 PM (IST)
Hero Image
कश्मीर में आज वर्षा और हिमपात के आसार हैं।
जागरण संवाददाता, जम्मू। मानसून के दौरान इस वर्ष कई स्थानों पर सामान्य वर्षा हुई है, तो कई स्थानों पर सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। लगभग पूरे मानसून के दौरान जम्मू संभाग में ही नहीं कश्मीर संभाग में भी ताममान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर ही रहा है।

जून से सितंबर तक जम्मू में 1147.9 एमएम वर्षा दर्ज की गई। सामान्य वर्षा 881.0 एमएम है। सबसे ज्यादा वर्षा जुलाई में 460.4 एमएम दर्ज की गई। इस महीने की सामान्य वर्षा 315 एमएम है। भद्रवाह में भी सामान्य से अधिक 535.0 एमएम वर्षा हुई। सामान्य वर्षा 437.5 एमएम है।

कठुआ में सामान्य वर्षा 962.7 एमएम है जबकि इस इस वर्ष 971.5 एमएम वर्षा हुई। राजौरी में 709.0 एमएम वर्षा दर्ज की गई जबकि सामान्य वर्षा 629.8 एमएम है। बनिहाल में 404.5 एमएम वर्षा हुई जबकि सामान्य वर्षा 345.2 एमएम है। बटोत की सामान्य वर्षा 528.2 एमएम है जबकि इस वर्ष 693.6 एमएम वर्षा दर्ज की गई। कटरा की सामान्य वर्षा 1448.7 एमएम है, जबकि यहां सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई और कुल 1266.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई। सांबा में 1021.5 एमएम वर्षा हुई जबकि सामान्य वर्षा 878.3 एमएम है।

जम्मू संभाग में सामान्य से अधिक वर्षा हुई

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष जम्मू संभाग के लगभग सभी क्षेत्रों में अच्छी डिस्ट्रीब्यूशन के साथ सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। कटरा में जरूर कुछ कम वर्षा हुई है। अक्टूबर में अभी तक वर्षा नाम मात्र ही हुई है। अगले दो दिनों में जरूर कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार पर 'चक्रवात दाना' का असर दिखेगा या नहीं? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने

उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। मंगलवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 25.2 जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कश्मीर में आज मौसम का बदलेगा मिजाज

कश्मीर में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे कश्मीर समेत जम्मू संभाग में दिखेगा। घाटी के ऊपरी पहाड़ों पर हिमपात के साथ निचले क्षेत्रों में वर्षा होगी। कश्मीर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार-मंगलवार की रात को गुलमर्ग न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बुधवार तड़के से शुरू हो जाएगा। इस बीच ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी जबकि निचले इलाको में बारिश हो सकती है। वर्षा और हिमपात का सिलसिला गुरुवार को देर रात तक रहेगा। निदेशक ने कहा कि 25 अक्टूबर से महीने के अंत तक मौसम शुष्क रहेगा। अलबत्ता, ठंड का प्रकोप बढ़ता जाएगा।

श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर मंगलवार को दिन भर गुनगुनी धूप रही। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम का न्यूनतम तामपान 3.8, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बता दें कि मौसम विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी कर रखी है कि इस वर्ष सर्दियों के दौरान ला-नीना सक्रिय रहेगा, जिसके चलते घाटी में कड़ाके की ठंड रहेगी।

यह भी पढ़ें- Weather Update: यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।