Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu News: जम्मू-कश्मीर को रोजगार और प्यार चाहिए, मिला भाजपा का बुलडोजर: राहुल

राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर को रोजगार और प्‍यार चाहिए था लेकिन मिला भाजपा का बुलडोजर। कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी जैसे प्रमुख राजनीतिक दल भी इस अभियान तत्काल रोकने की मांग कर रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Sun, 12 Feb 2023 08:16 PM (IST)
Hero Image
जम्मू-कश्मीर को रोजगार और प्यार चाहिए, मिला भाजपा का बुलडोजर: राहुल

राज्य ब्यूरो, जम्मू: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर रविवार को भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और इसके निवासी रोजगार, बेहतर कारोबार और प्यार चाहते हैं, लेकिन इसके बदले उसे मिला ‘भाजपा का बुलडोजर’। कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी जैसे प्रमुख राजनीतिक दल भी इस अभियान तत्काल रोकने की मांग कर रहे हैं।

Jammu-Kashmir: गर्भवती महिला को व्हाट्सएप कॉल पर स्वस्थ बच्चे को जन्म देने में डॉक्‍टरों ने की मदद

प्रदेश प्रशासन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को सरकारी भूमि से शत-प्रतिशत अतिक्रमण हटाना के निर्देश दिए हैं। इसी के बाद से पूरे जम्मू से कश्मीर तक अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 10 लाख कनाल (सवा लाख एकड़) से अधिक भूमि से कब्जा हटाया जा चुका है।

रविवार को राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, "जम्मू और कश्मीर रोजगार, बेहतर व्यवसाय और प्यार चाहता था, लेकिन उन्हें क्या मिला? भाजपा का बुलडोजर!" उन्होंने कहा कि जिस जमीन को लोगों ने कई दशकों तक अपनी मेहनत से सींचा है, उसे उनसे छीना जा रहा है।

लोगों को बांटने से नहीं, एकजुट होने से शांति और कश्मीरियत की रक्षा होगी। बता दें कि जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी राहुल गांधी ने लोगों से संबंधित मुद्दों को उठाया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू कश्मीर के प्रधान विकार रसूल ने भी जम्मू कश्मीर में गरीब लोगों व किसानों से जमीन खाली करवाए जाने के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की है।

Jammu-Kashmir: अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी बोले- सत्ता में आए तो बदल देंगे जनविरोधी फैसले

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि जमीन पर गरीब किसान पिछले कई सालों से खेती कर रहे हैं। उनको बेदखल किया जा रहा है। गरीबों व छोटे किसानों से जमीन खाली करवाने का फैसला सही नहीं है। पार्टी जनहित के इस मुद्दे पर अपना विरोध जताती रहेगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें