Move to Jagran APP

Jammu Crime: किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में किन्नरों में आक्रोश, आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़क पर प्रदर्शन

Jammu Kashmir Crime जम्मू के बख्शी नगर (Bakshi Nagar)में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से किन्नर समाज में आक्रोश है। सोमवार को किन्नरों ने पीड़िता के परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू (एडीजीपी) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 15 Oct 2024 02:51 PM (IST)
Hero Image
जम्मू के बख्शी नगर में दुष्कर्म से किन्नरों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu Crime: जम्मू संभाग  के बख्शी नगर इलाके में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को किन्नर समाज के लोगों ने लड़की के रिश्तेदारों के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू (एडीजीपी) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया।

होटल में चार दिन रखा

प्रदर्शन में शामिल किन्नर समाज की महंत रबीना ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की मां आरोपितों के घर में घरेलू सहायक का काम करती थी। कई बार किशोरी भी अपनी मां के साथ जाया करती थी।

इस दौरान उस घर के मालिकों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर किशोरी का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। यहां तक कि उन्होंने किशोरी को जम्मू के बख्शी नगर के एक होटल में चार दिन तक रखा था। उसे पंजाब में भी ले जाया गया था, जहां उसके साथ कुछ लोगों ने गलत काम किया।

पीड़ित के बयान भी नहीं हुए दर्ज

महंत रबीना का कहना है कि बख्शी नगर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया था तो लड़की की मां कोर्ट की शरण में गई। कोर्ट के निर्देश पर शीतल, आकाश, दलजीत सिंह, नूर अली समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कोर्ट में पीड़ित लड़की के बयान भी दर्ज हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Punjab Panchayat Chunav 2024 Live: पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 22 फीसदी हुई वोटिंग

रबीना का कहना है कि पुलिस ने आरोपितों को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन दो घंटे में ही उन्हें वापस भेज दिया था। ऐसे में किन्नर समाज के लोग पीड़ित लड़की के परिवार के साथ प्रदर्शन करने को मजबूर हुए। यही कारण है कि पुलिस के ढुलमुल रवैए के कारण उन्होंने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया।

दिसंबर माह में भी हुई दुष्कर्म की घटना

बता दें कि इस तरह की घटना पिछले साल दिसंबर में भी आई थी जब बख्शी नगर के महेशपुरा क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ शहर के वेयर हाउस में दुष्कर्म किया गया। किशोरी सोमवार को घर से करीब साढ़े छह बजे मंदिर जाने के लिए निकली थी।

इसके बाद रात करीब साढ़े नौ पिता को फोन कर बताया कि वह एसएमजीएस अस्पताल में भर्ती है। उसके साथ अंश सयाल निवासी राजौरी ने दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें- Jammu-Kashmir News: किश्तवाड़ के मालवन गांव में लगी भीषण आग, 70 से अधिक घर जलकर खाक

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें