Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Kashmir BJP: अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर प्रदेश भाजपा ने पुरानी यादें ताजा कर दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के प्रति विशेष लगाव रखने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली प्रदेश में हुए हर आंदोलन में शामिल हुए। लाल चौक में तिरंगा लहराने के लिए एकता यात्रा डोडा बचाओ आंदोलन व वर्ष 2008 के बाबा अमरनाथ भूमि आंदोलन में हिस्सा लिया था।

By Vikas AbrolEdited By: Updated: Wed, 24 Aug 2022 06:24 PM (IST)
Hero Image
बुधवार को जम्मू पश्चिम जिला इकाई की ओर से भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जम्मू कश्मीर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के साथ बिताए पुराने दिनों काे याद कर बुधवार को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्घासुमन अर्पित किए।अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रमों में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत बनाने में उनके याेगदान के साथ प्रदेश में हुए आंदोलनों में उनकी भूमिका को याद किया गया।

अरुण जेटली ने जम्मू कश्मीर में भाजपा का सर्वसुविधा संपन्न पार्टी मुख्यालय व जिला कार्यालय बनाने के अभियान को भी प्रोत्साहन दिया था। उन्होंने नए मुख्यालय बनाने के लिए प्रेरणा के साथ आर्थिक सहयोग भी दिया था।प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जम्मू शहर के त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय के साथ जिला मुख्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर अरुण जेटली की तस्वीर पर फूल-मालाएं अर्पित की।

जम्मू-कश्मीर के प्रति विशेष लगाव रखने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली प्रदेश में हुए हर आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए लाल चौक में तिरंगा लहराने के लिए एकता यात्रा, डोडा बचाओ आंदोलन व वर्ष 2008 के बाबा अमरनाथ भूमि आंदोलन में हिस्सा लिया था। इसके साथ हर संसदीय, विधानसभा चुनाव में उनकी सक्रिय भूमिका रही। पार्टी मुख्यालय में बुधवार दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में पुराने दिनों को याद कर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, शमशेर सिंह मन्हास, अशोक खजूरिया व अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।

तीनों पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने अरुण जेटली की दूरगामी सोच व राष्ट्रहित में लिए गए फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने देश को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय योगदान दिया। इस दौरान देश के वित्त मंत्री के रूप में जीएसटी लागू करने के साथ लिए गए अन्य कई कई क्रांतिकारी फैसलों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली ने जम्मू-कश्मीर में विकास को तेजी देने की दिशा में भी कई अहम फैसले किए।

पार्टी मुख्यालय के साथ जम्मू शहर के कच्ची छावनी स्थित पार्टी कार्यालय में भी बुधवार को जम्मू पश्चिम जिला इकाई की ओर से भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंत्री सत शर्मा, जिला प्रधान मुनीश खजूरिया, कश्मीरी पंडित विस्थापित जिला इकाई के प्रधान चांद जी भट्ट, कारपोरेटर संजय बड़ू, मंडल अध्यक्ष केशव चोपड़ा, जिला महासचिव एडवोकेट राजेश गुप्ता व एडवोकेट कर्ण शर्मा ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दे उनके योगदान को याद किया। इसके साथ जम्मू संभाग के सभी जिलों के साथ श्रीनगर में भी श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम हुए।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर