Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

J&K Election 2024: कासिम चौधरी समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल, रविन्द्र रैना ने पार्टी मुख्यालय में किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने जम्मू कश्मीर में अधिक से अधिक महिलाओं को साथ जोड़ कर विधानसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। चुनावी तैयारियों को तेजी देनी आई महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जम्मू में मोर्चा के पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों जिला महासचिवों मंडल अध्यक्षों व महासचिवों की एक बैठक को संबोधित किया।

By vivek singh Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 25 Aug 2024 10:09 PM (IST)
Hero Image
J&K Election 2024: कासिम चौधरी बीजेपी में शामिल, रविंद्र रैना ने किया स्वागत।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश भाजपा का जनाधार बढ़ाने की दिशा में कार्रवाई क चलते रविवार को नौशहरा के लाम इलाके के सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता डा कासिम चौधरी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने पार्टी मुख्यालय में कासिम चौघरी का भाजपा में स्वागत किया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि कासिम चौधरी के भाजपा में शामिल होने से राजौरी जिले में भाजपा को मजबूती मिलेगी। चौधरी के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर मोहम्मद हुसैन, शौकत अली, अब्दुल सितार पंच, सेवानिवृत्त मास्टर ओम प्रकाश, सुखविंदर सिंह, पूर्व पंच, मोहम्मद मारूफ व राजेंद्र सिंह शामिल मुख्य थे।

लोगों की उम्मीदों को पूरा किया

इस मौके पर रैना ने कहा कि नौशहरा क्षेत्र में भाजपा ने विकास को तेजी देने की दिशा में बहुत काम किया है। पश्चिमी नौशहरा में लोगोें को पाकिस्तानी गोलाबारी से बचाने के लिए बंकर बनाने के साथ बुनियादी ढांचे के विकास की परियोजनाओं को भी तेजी दी है।

केंद्रीय योजनाओं, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन को सफल बनाकर लोगों की उम्मीदों को पूरा किया गया है।

योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में हुए शामिल

वहीं भाजपा में आए डा कासिम चौधरी ने कहा कि वह मोदी सरकार की जन कल्याण की योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर में विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण कर सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा केा नौशहरा में और मजबूत बनाने की दिशा में हर संभव सहयोग देंगे। इस मौके पर भाजपा के अरशद मोहम्मद, राकेश रैना, अजय चौधरी और चौधरी सुखदेव भी मौजूद थे।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उधर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने जम्मू कश्मीर में अधिक से अधिक महिलाओं को साथ जोड़ कर विधानसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। चुनावी तैयारियों को तेजी देनी आई महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जम्मू में मोर्चा के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला महासचिवों, मंडल अध्यक्षों व महासचिवों की एक बैठक को संबोधित किया।

इस दौरान मोर्चा द्वारा जमीनी सतह पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा हुई। इसमें जिला विकास परिषद, ब्लाक विकास परिषद की महिला सदस्यों से भी हिस्सा लिया। बैठक का आयोजन प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष संजीता डोगरा की देखरेख में हुआ।

महिला मतदाताओं को एकजुट करने में सक्रिय भूमिका

वनाथी श्रीनिवासन ने जोर दिया कि विधानसभा चुनाव मोर्चा कार्यकर्ता पार्टी को अधिक समय देते हुए चुनावी अभियान का नेतृत्व करें। मोर्चा कार्यकर्ता जमीनी सतह पर काम करते हुए भाजपा के विकास के दृष्टिकोण, महिलाओं का सशक्ति बनाने की दिशा में कार्याें को उजागर करें। उन्होंने जोर दिया कि मोर्चा कार्यकर्ता प्रदेश में महिला मतदाताओं को एकजुट करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

चुनाव जीतने के दिए गुर

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं तक पहुंच, उन्हें चुनाव में आरक्षण, आर्थिक सशक्तीकरण कार्यक्रम, स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में उठाए गए कदमों के साथ उन्हें केंद्रीय योजनाओं की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा। वहीं बैठक में संजीता डोगरा ने जम्मू कश्मीर में महिलाओं के समर्थन से चुनाव जीतने की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- J&K Election 2024: गांदरबल सीट से चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला, पूर्व CM के सामने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने की घोषणा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर