Move to Jagran APP

जम्मू कश्मीर चुनाव में किसे मिली हार, किसके हिस्से आई दो-दो सीटें; यहां देखिए पूरी लिस्ट

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 (Jammu Kashmir Election 2024) के नतीजे आ गए हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने भी अब तक का अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। भाजपा को नेशनल कॉन्फ्रेंस से भी अधिक वोट मिले हैं। भाजपा जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस लेख में हम विजेताओं और हारने वालों पर चर्चा करेंगे।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 09 Oct 2024 06:36 PM (IST)
Hero Image
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 (Jammu Kashmir Election 2024) की मतगणना हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल हुई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी अब तक का अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। भाजपा को नेशनल कॉन्फ्रेंस से भी अधिक वोट मिले हैं। भाजपा जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर ऊभरी है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे चौकाने वाले रहे। कुछ दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा तो कुछ ने शानदार जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर की उन चर्चित चेहरों के बारे में जिन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं, वो कौन से नेता हैं, जिन्हें इस बार के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा उनके बारे में भी जान लेते हैं।

जम्मू-कश्मीर में जीतने वाले नेता

उमर अब्दुल्ला

  • पार्टी- नेशनल कॉन्फ्रेंस
  • सीट- बडगाम
  • जीत का अंतर- 18485
  • प्रतिद्वंदी- सैयद मुंतजिर मेहदी

शेख एहसान अहमद

  • पार्टी- नेशनल कॉन्फ्रेंस
  • सीट- लाल चौक
  • जीत का अंतर- 11343
  • प्रतिद्वंदी- मोहम्मद अशरफ मीर

बलदेव राज शर्मा

  • पार्टी-भाजपा
  • सीट- श्री माता वैष्णो देवी
  • जीत का अंतर- 1995
  • प्रतिद्वंदी- जुगल किशोर

उमर अब्दुल्ला

  • पार्टी- नेशनल कॉन्फ्रेंस
  • सीट- गांदरबल
  • जीत का अंतर- 10574
  • प्रतिद्वंदी- बशीर अहमद मीर

शगुन परिहार

  • पार्टी- भाजपा
  • सीट- किश्तवाड़
  • जीत का अंतर- 521
  • प्रतिद्वंदी- सज्जाद अहमद किचलू

जम्मू-कश्मीर में हार का सामना करने वाले नेता

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में भाजपा को मिले सबसे अधिक वोट, फिर भी सिकंदर क्यों बनी नेशनल कॉन्फ्रेंस; पढ़ें वजह

सरजन अहमद वागय

  • निर्दलीय
  • सीट- गांदरबल
  • हार का अंतर- 32106
  • प्रतिद्वंदी- उमर अब्दुल्ला

इल्तिजा मुफ्ती

  • पार्टी- पीडीपी
  • सीट- श्रीगुफवारा-बिजबेहरा
  • हार का अंतर- 9770
  • प्रतिद्वंदी- बशीर अहमद शाह वीरी

आसिया नक्श

  • पार्टी- पीडीपी
  • सीट- हजरतबल
  • हार का अंतर- 10295
  • प्रतिद्वंदी- सलमान सागर

रवींद्र रैना

  • पार्टी- भाजपा
  • सीट- नौशेरा
  • हार का अंतर- 7819
  • प्रतिद्वंदी- सुरेंद्र कुमार चौधरी

मोहम्मद खलील बंद

  • पार्टी- नेशनल कॉन्फ्रेंस
  • सीट- पुलवामा
  • हार का अंतर-8148
  • प्रतिद्वंदी- वहीद उर रहमान पारा

यह भी पढ़ें- JK Election Result: क्या रवींद्र रैना ने दे दिया भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा? नौशेरा से हारने के बाद क्या बोले

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें