Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जम्मू कश्मीर में फिर खिसका पहाड़, रियासी के बुद्धल माहौर रोड पर लैंडस्लाइड; देखें खौफनाक मंजर

जम्मू के रियासी जिले के बुद्धल माहौर रोड पर भारी भूस्खलन हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दूर से लोगों द्वारा मोबाइल पर कैद किए गए वीडियो में जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंसता हुआ दिखाई दे रहा है। जमीन के जिस हिस्से में जमीन खिसकी है उस पर एक सड़क भी आपदा के कारण कट गई है।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Fri, 28 Jul 2023 01:12 PM (IST)
Hero Image
Jammu- Kashmir News: रियासी के बुद्धल माहौर रोड पर लैंडस्लाइड; देखें खौफनाक मंजर

रियासी, जागरण संवाददाता। Landslide in jammu: जम्मू-कश्मीर में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कई जिलों में तेज बारिश हो रही है जिसके चलते बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं, जम्मू के रियासी जिले के बुद्धल माहौर रोड पर भारी भूस्खलन हुआ।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दूर से लोगों द्वारा मोबाइल पर कैद किए गए वीडियो में जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंसता हुआ दिखाई दे रहा है। जमीन के जिस हिस्से में जमीन खिसकी है, उस पर एक सड़क भी आपदा के कारण कट गई है।

वाहनों की रोकी गई आवाजाही

बुद्धल माहौर रोड पर भारी भूस्खलन होने के चलते वहां पर यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, स्थिति में सुधार करते ही इसे दोबारा चालू कर दिया जाएगा।

(Video shot by civilian, confirmed by BRO) pic.twitter.com/cvjuiMiaDF— ANI (@ANI) July 28, 2023

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर