Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu-Kashmir: चरस के साथ तस्करी के दो आरोपित गिरफ्तार, कार से लेकर जा रहे थे खेप

पुलिस ने राजौरी के दरहाल थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के दो आरोपितों को 147 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिनकी पहचान आफताब अंजुम व नियाज अहमद निवासी डोडाज के रूप में हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Fri, 10 Feb 2023 09:08 PM (IST)
Hero Image
चरस के साथ तस्करी के दो आरोपित गिरफ्तार

राजौर, जागरण संवाददाता : पुलिस ने राजौरी के दरहाल थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के दो आरोपितों को 147 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी राजौरी मुहम्मद असलम ने बताया कि शुक्रवार की शाम थन्ना मंडी के एसडीपीओ डा. इम्तियाज अहमद की निगरानी में एसएचओ आशिक लोन के नेतृत्व में थाना दरहाल की एक पुलिस पार्टी नाका ड्यूटी पर थी।

147 ग्राम चरस हुआ बरामद 

उसने दरहाल की ओर से डोडाज जा रही कार नंबर जेके11एफ- 5699 को जांच के लिए रोका। इस वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान आफताब अंजुम व नियाज अहमद निवासी डोडाज, दरहाल के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन नाका पार्टी ने उन्हें पकड़ लिया और उनके कब्जे से 147 ग्राम चरस बरामद की। इस संबंध में दरहाल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ और लोग भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें