Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Kashmir Weather: बेहाल करती उमस के बीच जम्‍मू-कश्मीर में बारिश की संभावना, 10 अगस्त तक छाए रहेंगे बादल; जानिए मौसम का अपडेट

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Weather) में चिलचिलाती धूप और उमस से लोगों का बुरा हाल है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने राहत भरी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार 10 अगस्त तक यहां बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश होने की भी संभावनाएं हैं। यहां के लोग काफी समय से अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

By ashok sharma Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 01 Aug 2024 07:44 AM (IST)
Hero Image
जम्मू-कश्मीर में 10 अगस्त तक छाए रहेंगे बादल (जागरण फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, जम्मू। बेहाल करती उमस और चिलचिलाती धूप के बाद अब रात का बढ़ता तापमान रात की नींद उड़ाने लगा है। पूरे जम्मू कश्मीर में तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

दिन के साथ-साथ रातों का तापमान भी बढ़ने लगा है। उमस पसीने छुड़ा रही है तो चिलचिलाती धूप के बीच घरों से निकलना मुश्किल है। उस पर से अघोषित बिजली कटौती जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। बरसात भी सामान्य से कम ही हो रही है। हर किसी को अच्छी वर्षा का बेसब्री से इंतजार है।

कई स्थानों पर वर्षा की संभावना

हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से जारी सूचना राहत भरी है। जानकारी के अनुसार 10 अगस्त तक बादल छाने और बीच-बीच में कई स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। फिलहाल उमस का प्रकोप बना रहेगा।

वर्षा होने के बाद थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। वर्षा की संभावना को देखते हुए भूस्खलन की संभावनाएं बनी हुई हैं। ऐसे में जम्मू श्रीनगर, मुगल रोड पर जाने वाले यात्रियों को घरों से निकलने से पूर्व ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम से रास्ते की पूरी जानकारी लेकर ही निकलने का सुझाव दिया गया है।

वहीं सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने भी लोगों को जलस्रोतों खासकर तरिया चिनाब, तवी से दूर रहने की चेतावनी दी है।

कहां कितना तापमान

जगह अधिकतम न्यूनतम
श्रीनगर 35.1 22.2
काजीगुंड 33.0 19.6
पहलगाम 30.8 16.7
कुपवाड़ा 35.3 17.5
कुकरनाग 32.3 18.7
गुलमर्ग 24.0 14.0
जम्मू 36.2 28.6
कटरा 33.6 25.7
बटोत 29.6 22.1
भद्रवाह 33.4 22.3
बनिहाल 31..2 20.4
लेह 31.5 14.5

तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

यह भी पढ़ें: Ladakh News: भारत की पहली जियो थर्मल बिजली परियोजना की ड्रिलिंग शुरू, लद्दाख सहित अन्य राज्यों को भी मिलेगा लाभ