Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: कश्‍मीर में उमस भरी गर्मी, जम्‍मू में बारिश की संभावना; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

Jammu Kashmir Weather जम्‍मू कश्‍मीर में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कश्‍मीर में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। बारिश कम होने की वजह से गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं जम्‍मू और श्रीनगर में तापमान एक सामान है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में जम्‍मू में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Thu, 25 Jul 2024 08:02 AM (IST)
Hero Image
जम्‍मू कश्‍मीर में बारिश कम होने से लोग परेशान

जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu Kashmir Weather: मौसम अपने रंग दिखा रहा है। उमस का प्रकोप जम्मू में ही नहीं श्रीनगर में दिख रहा है और एक दिन पूर्व हुई बारिश के कारण जम्मू के तापमान में कुछ गिरावट रही और बुधवार को जम्मू और श्रीनगर का अधिकतम तापमान एक समान रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा और श्रीनगर का अधिकतम तापमान भी इतना ही रहा।

बुधवार का दिन रहा सबसे गर्म

बुधवार का दिन श्रीनगर के सबसे गर्म दिनों में से एक रहा। इससे पूर्व 18 जुलाई 2021 को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक जुलाई 2016 को तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। छह जुलाई 2015 को अधिकत तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये रहा तापमान

श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्ष 1946 की 24 जुलाई को श्रीनगर में सबसे गर्म दिन रहा था और उस दौरान तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जम्मू कश्मीर में जम्मू संभाग का जिला सांबा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कठुआ का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासी का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Weather News: जम्मू संभाग में अगले दो दिन बारिश की संभावना, उमस भरी गर्मी से परेशान हैं लोग

जम्‍मू में उमस और चुभन भरी गर्मी

जम्मू संभाग में तो इन दिनों उमस और चुभन भरी गर्मी होना स्वभाविक है लेकिन कश्मीर में भी लगातार गर्मी पड़ रही है। पहलगाम को छोड़ अधिकतर जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। पहलगाम का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, इस सप्ताह हर दिन होगी कई स्थानों पर बारिश

जम्मू और कश्मीर का अधिकतम तापमान लगभग बराबर ही चल रहा लेकिन जम्मू में उमस बहुत ज्यादा पड़ रही है। चुभन भरी गर्मी के बीच हर समय पसीना छूट रहा है। चिलचिलाती गर्मी के बीच तो घरों से निकलना मुश्किल है। दिन में चिलचिलाती गर्मी परेशान करती है तो रात को उमस नींद उड़ाए हुए है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।