Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu News: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घर में दीये जलाकर किया श्रीराम का स्वागत, लोगों से की ये खास अपील

अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रात में पूरा देश श्रीराम के आगमन को लेकर खुशियां मना रहा है। पूरे देश में लोग अपने घरों में दीये जलाकर दिवाली जैसा पर्व मना रहे हैं। वहीं जम्मू के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी अपने घर में दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

By Jagran News Edited By: Deepak SaxenaUpdated: Mon, 22 Jan 2024 08:50 PM (IST)
Hero Image
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घर में दीये जलाकर किया श्रीराम का स्वागत।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अब रात में पूरे देश में दिवाली का माहौल बना हुआ है। हर कोई अपने घर में दीप प्रज्ज्वलित करके भगवान राम का स्वागत कर रहा है। वहीं, जम्मू के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी अपने घर में राम ज्योति प्रज्जवलित की। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपने-अपने घरों में दीये जलाने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

ऑफिस ऑफ एलजी जेके के ऑफिशियल अकाउंट से एक्स पर पोस्ट किया गया कि अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मंगल अवसर पर सम्पूर्ण राष्ट्र दीपावली मना रहा है। इस शुभ अवसर पर घर में रामज्योति प्रज्ज्वलित की। आप सभी अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें और भगवान श्री राम का स्वागत करें।

ये भी पढ़ें: Baramulla News: बारामूला में शॉर्ट सर्किट से लगी दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जला युवक