Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu News: जम्मू नगर निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबर, अब माह की शुरुआत में ही कर्मियों को मिलेगा वेतन

बीते कुछ माह से नगर निगम कर्मचारियों के वेतन जारी होने में कई दिन का विलंब हो रहा था। इससे परेशान नगर निगम कर्मचारी इसका विरोध कर रहे थे। कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए जम्मू नगर निगम की सह आयुक्त ने अब यह आदेश जारी कर दिया है। जम्मू नगर निगम में काम करने वाले करीब 2700 कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है।

By Dinesh MahajanEdited By: Jeet KumarUpdated: Mon, 16 Oct 2023 05:30 AM (IST)
Hero Image
जम्मू नगर निगम के कर्मचारियों को अब माह की शुरुआत में ही मिलेगा वेतन

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू नगर निगम में काम करने वाले करीब 2700 कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम अधिकारियों ने आदेश जारी कर निगम के वित्त विभाग को कहा है कि कर्मचारियों को वेतन जारी करने में हो रहे विलंब को दूर करने के लिए वेतन से जुड़े सभी बिल ट्रेजरी में माह के अंत तक जमा करवा दिए जाएं, ताकि माह की शुरुआत में ही निगम कर्मियों को उनके वेतन मिल सकें।

नगर निगम कर्मचारी कर रहे थे विरोध

बीते कुछ माह से नगर निगम कर्मचारियों के वेतन जारी होने में कई दिन का विलंब हो रहा था। इससे परेशान नगर निगम कर्मचारी इसका विरोध कर रहे थे। कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए जम्मू नगर निगम की सह आयुक्त ने अब यह आदेश जारी कर दिया है।

10 तारीख से पहले पहले वेतन दिया जाना चाहिए

निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नियम के तहत माह की 1 से 5 तारीख तक सभी स्थायी कर्मचारियों को वेतन दिया जाना चाहिए। अस्थाई कर्मियों को 10 तारीख से पहले पहले वेतन दिया जाना चाहिए। बीते कुछ समय से नियम के विपरीत कर्मचारियों को 15 से 20 तारीख के बीच वेतन मिल रहा था। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब इस आदेशों ने राहत मिली है।

यह भी पढ़ें- कारगिल में 18 को चुना जाएगा मुख्य कार्यकारी पार्षद, सत्र न्यायाधीश इकबाल मसूदी दिलाएंगे शपथ

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर