Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद, वाहनों की आवाजाही के लिए जारी हुई एडवाइजरी

बारिश के कारण पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। आज शनिवार को लगातार दूसरे दिन राजमार्ग यातायात के लिए बंद रखा गया। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हाईवे से पत्थर टाने का काम किया जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Sat, 11 Feb 2023 10:30 AM (IST)
Hero Image
बारिश के कारण पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था।

जम्मू, आईएएनएस। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। कहीं बर्फबारी तो कहीं धूप देखने को मिल रही है। शनिवार को भी ऊचाईं वाली जगहों पर हिमपात देखने को मिला। इसी बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा।

यह भी पढ़ें  Jammu: बच्चों के शारीरिक शोषण में जम्मू जिला सबसे आगे, फास्ट ट्रैक के बावजूद केसों का जल्द नहीं हो रहा निपटारा

पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

बता दें, कि बारिश के कारण पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। आज शनिवार को लगातार दूसरे दिन राजमार्ग यातायात के लिए बंद रखा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी कि इलाके में मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है, जिसको देखते हुए इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें Jammu-Kashmir: चरस के साथ तस्करी के दो आरोपित गिरफ्तार, कार से लेकर जा रहे थे खेप

पंथ्याल में लगातार पत्थर गिरने के कारण शुक्रवार को राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था। यातायात पुलिस ने कहा कि फिलहाल राजमार्ग से पत्थर हटाने का काम चल रहा है।

यात्रियों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

शनिवार को दूसरे दिन भी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की वजह से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू-श्रीनगर हईवे अभी भी बंद है। लोगों को सलाह दी जा रहा है कि वे टीसीयू से पुष्टि किए बिना एनएच-44 पर यात्रा न करें। लोगों से साफ कहा गया है कि पहले जांच लें, उसके बाद यात्रा करें।

यह भी पढ़ें Lithium Mine: जम्मू-कश्मीर में मिला लिथियम का भंडार, आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में एक मुकाम और हासिल

उल्लेखनीय है कि, जम्मू-श्रीनगर हाईवे मुख्य राजमार्गों में से एक है। राजमार्ग स्थलरुद्ध घाटी की जीवन रेखा है और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इसके बंद होने से यातायात प्रभावित हो गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें