Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu News: दिन की चुभन भरी गर्मी और उमस कर रही लोगों को बेहाल, बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे जम्मूवासी

Jammu News जम्मू में फिलहाल मानसून का प्रवेश नहीं हुआ है जिससे लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है। दिन की चुभन भरी गर्मी के बाद नींद उड़ाने वाली उमस भी परेशान कर रही है।बरसात अभी शुरू होने को है ऐसे में चुभन भरी गर्मी से राहत मिलती तो नहीं दिख रही। हालांकि 27 या 28 जून से मानसून जम्मू में दस्तक दे सकता है जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sun, 25 Jun 2023 09:28 AM (IST)
Hero Image
दिन की चुभन भरी गर्मी और उमस कर रही लोगों को बेहाल

जागरण संवाददाता, जम्मू। बारिश का बढ़ता इंतजार और बढ़ती उमस बेहाल कर रही है। फिलहाल उमस से राहत मिलने के आसार नहीं है। दिन की चुभन भरी गर्मी के बाद नींद उड़ाने वाली उमस परेशान कर रही है। सुबह से गर्मी अपने रंग दिखाने लगती है और दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप बेहाल करने लगती है।

बारिश होने से मिल सकती है राहत

बरसात अभी शुरू होने को है ऐसे में चुभन भरी गर्मी से राहत मिलती तो नहीं दिख रही, लेकिन बारिश होने पर कुछ राहत मिलने का इंतजार जरूर किया जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी 28 जून तक बादल छाने और हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। फिलहाल यह मौसम अभी किसानों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसान

किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। पिछले कुछ दिनों से बारिश के आसार बन रहे हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है लेकिन किसानों को जिस तरह की वर्षा का इंतजार है। उसका इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उमस 74 प्रतिशत रही। जिसके चलते चुभन भरी धूप के बीच दिन भर पसीना टपकता रहा।

27-28 जून में जम्मू पहुंचेगा मानसून

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू में प्री-मानसून का दौर इन दिनों शुरू हो जाता है। जिसे देखते हुए रात से बारिश हो सकती है। जम्मू में मानसून पहुंचने का तय समय 27-28 जून है। लेकिन इस वर्ष अगर सब ठीक रहा तो मानसून करीब एक सप्ताह देरी से पहुंचने की उम्मीद है।

कहां रहा कितना तापमान?

अधिकतम न्यूनतम जम्मू 37.7 28.5 कटड़ा 33.0 25.4 बनिहाल 32.4 21.3 भद्रवाह 34.0 21.8 बटोत 30.8 22.9 श्रीनगर 34.8 22.4 गुलमर्ग 24.2 14.4 पहलगाम 29.8 13.3 काजीकुंड 34.3 20.0 कुपवाड़ा 34.0 19.6 कोकरनाग 32.5 20.0 लेह 30.8 12.0 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें