Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जानिए क्यों JKAS अधिकारी बनने के लिए 2023 में मिलेंगे बेहतर मौके, यह है इसकी वजह

कुछ माह पहले जम्मू कश्मीर सरकार ने विभागीय कोटा से विभिन्न विभागों के कई अधिकारियाें को जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा का कैडर दिया था। ऐसे में वर्ष 2023 में कईयों के लिए जेकेएस बनने की बड़ी उम्मीदें हैं।

By vivek singhEdited By: Vikas AbrolUpdated: Wed, 19 Oct 2022 10:03 PM (IST)
Hero Image
प्रदेश में अगले साल 25 अधिकारी सेवानिवृत हो रहे हैं।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में जम्मू कश्मीर प्रशासनिक अधिकारी बनने के सपने संजोने वाले युवाओं व गैर राजपत्रित अधिकारियों को वर्ष 2023 में बेहतर अवसर मिलेंगे। इस समय जम्मू कश्मीर में लोक सेवा आयोग पुलिस व नागरिक प्रशासनिक सेवा के 220 पदों को भरने की दिशा में कार्रवाई कर रहा है। इनमें 100 पद जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा, 70 अकाउंट सेवा व 50 जम्मू कश्मीर पुलिस सेवा से हैं।

नवंबर में इसके लिए मुख्य परीक्षा होगी वहीं 2023 में 250 रिक्त पड़े पदों को भरने की भी कार्रवाई शुरू होने वाली है। इन 250 पदों के साथ अगले वर्ष 25 और पद भी रिक्त हो जाएंगे। इसके साथ जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के सोलह अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा का कैडर मिलने से इतने ही पद खाली हो गए हैं। इसके साथ जल्द जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों को भी भारतीय प्रशासनिक सेवा का कैडर मिलने जा रहा है। जम्मू कश्मीर में इस समय विभिन्न विभागों में पदोन्नत होकर अधिकारी प्रमोशन कोटा से जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा को कैडर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रिक्त हो रहे पदों में से उन्हें भी हिस्सा मिलेगा।

कुछ माह पहले जम्मू कश्मीर सरकार ने विभागीय कोटा से विभिन्न विभागों के कई अधिकारियाें को जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा का कैडर दिया था। ऐसे में वर्ष 2023 में कईयों के लिए जेकेएस बनने की बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसे हालात में जम्मू कश्मीर सरकार ने वर्ष 2023 में सेवानिवृत हो रहे जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। वर्ष 1963 के जन्में से सभी अधिकारी अगले वर्ष साठ वर्ष के हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत होने के साथ ही ये पद भरने के लिए जम्मू कश्मीर लोकसेपव अायोग को सौंप दिए जाएंगे। सामान्य प्रशासनिक विभाग ने इन वरिष्ठ अधिकारियों को अवपनी कागजी कार्रवाई समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बाद में उन्हें किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। कई बार कर्मचारियों के सर्विस रिकार्ड आदि में कमियों के कारण सेवानिवृत होने के समय पर मुश्किलें आती है।

वर्ष 2023 में सेवानिवृत हो रहे इन अधिकारियों में कुसुम बड़याल, अब्दुल सलाम मीर, रमेश चंद्र, बाबूराम, चौधरी मोहम्मद रशीद, मंजूर हुसैन, सैयद मुरीद हुसैन शाह, मोहम्मद अल्ताफ वानी, डा राजेंद्र कुमार, शाहिदा परवीन, इरशाद अहमद, देवेंद्र पाल, बशीर अहमद बट, जमीर अहमद रिशु, मसूद अहमद अखून, अर्चना रैना, मसूदा अख्तर, अभय राम गुप्ता, मुश्ताक अहमद वानी, इफ्तेखार रसूल हमदानी, मोहम्मद याकूब डार, अंजली फोतेदार, दिवाकर खजूरिया, मेहराजउद्दीन वानी व अमरेश कोतवाल शामिल हैं।अगले साल सेवानिवृत हो रहे जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के इन वरिष्ठ अधिकारियों की सूची शुक्रवार को जम्मू कश्मीर सरकार के उपसचिव शोएब मोहम्मद नायकू की ओर से जारी की गई सूची में इन जेकेएस अधिकारियों की जन्मतिथि के साथ यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगले साल किस दिन सेवानिवृत होने जा रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें