Move to Jagran APP

Ladakh Army Bharti 2024: सेना में जाने का सुनहरा अवसर, 254 पदों के लिए होगा भर्ती रैली का आयोजन; तारीख नोट कर लें

Ladakh Army Bharti 2024 अगर आप भी सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आप ही के लिए है। दरअसल लद्दाख में प्रादेशिक सेना के 254 पदों पर भर्ती रैली का आयोजन होना है। लद्दाख में 11 से 20 नवंबर तक चलने वाली भर्ती रैलियों के दौरान सैनिक सामान्य ड्यूटी के 206 पदों के लिए भर्ती होनी है। इस दौरान 45 पदों पर भर्ती की जाएगी।

By vivek singh Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 15 Oct 2024 08:09 PM (IST)
Hero Image
लद्दाख में प्रादेशिक सेना में जाने का सुनहरा अवसर (जागरण फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, जम्मू। Ladakh Army Bharti 2024: यदि आप भी सेना में जाने का ख्वाब देख रहे हैं तो यह खबर आप ही के लिए है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के युवाओं को प्रादेशिक सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का मौका देने के लिए 11 नवंबर से भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत सेना ने भर्ती के संबंध में तैयारियां शुरू कर दी है। 

प्रादेशिक सेना की 163 इन्फैंटरी बटालियन, सिख लाइट इन्फैंटरी में सैनिकों की भर्ती के लिए लेह के फैयांग में लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंटल सेंटर में 11 नवंबर से 14 नवंबर तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं कारगिल जिले के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन 17 से 20 नवंबर तक हेलीपैड ग्राउंड कारगिल में किया जाएगा।

लद्दाख में 206 पदों पर होगी भर्ती

लद्दाख में 11 से 20 नवंबर तक चलने वाली भर्ती रैलियों के दौरान सैनिक सामान्य ड्यूटी के 206 पदों के लिए भर्ती होनी है। वहीं सैनिक क्लर्क पद के लिए तीन व सैनिक ट्रेड्समैन के 45 पदों को भरा जाना है। लेह और कारगिल के युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Punjab Army Bharti 2024: युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा अवसर, जालंधर में 10 से 20 नवंबर के बीच होगी भर्ती रैली

ऐसे में प्रादेशिक सेना की इस भर्ती को लेकर लेह में लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंटल सेंटर व कारगिल की हेलीपैड ग्राउंड में युवाओं की भीड़ उमड़ना तय है। इस समय लेह व कारगिल प्रशासन के साथ मिलकर सेना भर्ती रैली को सफल बनाने की कोशिश कर रही है।

20 अक्टूबर से युवाओं को जागरूक करने का अभियान शुरू

लद्दाख के लेह व कारगिल जिलों में प्रादेशिक सेना की भर्ती रैलियों को लेकर क्षेत्र में 20 अक्टूबर से युवाओं को जागरूक करने का अभियान छेड़ा जाएगा।

इस दौरान टीवी रेडियो, अन्य संचार माध्यमों से युवाओं को भर्ती रैली के बारे में जानकारी देने के साथ सेना अपने सैनिकों व पूर्व सैनिकों के माध्यम से भी इस भर्ती रैली को कामयाब बनाने की दिशा में अभियान चलाने जा रही है।

भर्ती रैली में ज्यादा से ज्यादा युवा भाग ले सके। इसके लिए जागरूक अभियान चलाया जाएगा। छात्र और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा प्रयास जारी हैं।

एजुकेशन और भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें- Indian Army Recruitment: इंडियन आर्मी 10+2 TES-53 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, बिना आवेदन शुल्क के कर सकते हैं अप्लाई

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें