Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ladakh Foundation Day:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर पहुंचीं लेह, स्थापना दिवस समारोह में होंगी शामिल

लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने का स्थापना दिवस (Ladakh Foundation Day) है। इस आयोजित समारोह में प्रदेश की संस्कृति की झलक देश के कई हिस्सों में दिखेगी। सभी स्कूलों के विद्यार्थी रंगारंग कार्यक्रमों में क्षेत्र की कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में इस बार मुख्य अतिथि के तौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। बतौर राष्ट्रपति उनका पहला दौरा है।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Tue, 31 Oct 2023 02:35 PM (IST)
Hero Image
लद्दाख का स्थापना दिवस, राष्ट्रपति मुर्मू मुख्य अतिथि।

डिजिटल डेस्क,जम्मू। (Ladakh Foundation Day) 31 अक्टूबर यानी मंगलवार को लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने का स्थापना दिवस है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर लेह पहुंच गईं हैं।  राष्ट्रपति लेह में यूटी लद्दाख के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगी। 1 नवंबर को राष्ट्रपति सियाचिन बेस कैंप का दौरा करेंगे और सेना के जवानों के साथ बातचीत करेंगे।

बता दें कि सोशल मीडिया के एक्स (ट्विटर) पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया अकाउंट के हवाले से ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा है-ब्रिगेडियर. (डॉ.) बी.डी. लद्दाख के उपराज्यपाल मिश्रा (सेवानिवृत्त) और थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने लेह पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। उनकी पहली लद्दाख यात्रा पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

— President of India (@rashtrapatibhvn) October 31, 2023

इस आयोजित समारोह में प्रदेश की संस्कृति की झलक देश के कई हिस्सों में दिखेगी। सभी स्कूलों के विद्यार्थी रंगारंग कार्यक्रमों में क्षेत्र की कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में इस बार मुख्य अतिथि के तौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Droupadi Murmu) शामिल होंगी। वह दो दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंच रही हैं। बतौर राष्ट्रपति उनका पहला दौरा है।

On October 31, the President will attend the Foundation Day celebrations of UT Ladakh at Leh. On November 1, the President will visit Siachen Base Camp and interact with Army troops. pic.twitter.com/T4ufb73fGL— ANI (@ANI) October 31, 2023

उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (LG Brigadier BD Mishra), लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के प्रतिनिधि, सेना, वायुसेना व प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी यहां उनका स्वागत करेंगे।

विद्यार्थी रंगारंग कार्यक्रमों में क्षेत्र की कला-संस्कृति का करेंगे प्रदर्शन सभी स्कूलों के विद्यार्थी रंगारंग कार्यक्रमों में क्षेत्र की कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने लेह के स्टेडियम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया है।

यह भी पढ़ें: Jammu News: भारत के पार्टीशन बड़ी भूल थी, गुलाम जम्मू कश्मीर के लिए नेहरू जिम्मेदार: राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

सियाचिन ग्लेशियर भी जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली आने से पहले बुधवार को सियाचिन ग्लेशियर जाएंगी। वहां वह कठिन हालात में देश की सेवा में लगे सैनिकों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाएंगी। सेना के शीर्ष अधिकारी उन्हें लद्दाख के मौजूदा सुरक्षा हालात व चुनौतियों का सामना करने की तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे।

राष्ट्रपति लेह जिले के दूरदराज नुब्रा इलाके में स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों से भेंट कर लद्दाख की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में उनके योगदान के बारे में जानकारी लेंगी।

दिल्ली लौटने से पहले इन अधिकारियों से करेंगी मुलाकात

बुधवार को ही दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति लेह के सिंधु घाट में उपराज्यपाल, लद्दाख प्रशासन के अधिकारियों, लेह पर्वतीय परिषद के मुख्य कार्यकारी पार्षद, पार्षदों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक भी करेंगी। इस बैठक में वह लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद विकास की उपलब्धियों और जन उम्मीदों पर बातचीत करेंगी।

यह भी पढ़ें: Leh News: Ladakh Foundation Day समारोह की खुशी में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 11 बजे पहुंचेगी लेह

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें