Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Leh News: Ladakh Foundation Day समारोह की खुशी में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 11 बजे पहुंचेगी लेह

लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के स्वर्णिम चार वर्ष पूरे होने की खुशी के समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। लद्दाख के स्थापना दिवस पर मंगलवार को लेह में स्थित सिंधु संस्कृति में समारोह आयोजित होगा। इस महोत्सव का शुभारंभ शाम पांच बजे राष्ट्रपति करेंगी। इसमें लद्दाख की विभिन्न संस्कृति को प्रदर्शित करते कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

By Edited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Mon, 30 Oct 2023 10:55 PM (IST)
Hero Image
Ladakh Foundation Day समारोह की खुशी में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राज्य ब्यूरो, जम्मू। Ladakh Foundation Day: लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के स्वर्णिम चार वर्ष पूरे होने की खुशी के समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। लद्दाख के स्थापना दिवस पर मंगलवार को लेह में स्थित सिंधु संस्कृति में समारोह आयोजित होगा। इस महोत्सव का शुभारंभ शाम पांच बजे राष्ट्रपति करेंगी। इसमें लद्दाख की विभिन्न संस्कृति को प्रदर्शित करते कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एकीकृत जम्मू कश्मीर राज्य से अलग होकर लद्दाख 31 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश बना था।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंच रही हैं। 

स्थानीय कलाकार रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करेंगे

लद्दाख में उनका यह पहला दौरा है। वह सुबह 11 बजे लेह के तकनीकी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। यहां सशस्त्र सेनाओं की टुकड़ियां द्वारा उन्हें गार्ड आफ आनर देंगी। उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा, लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के प्रतिनिधि, सेना, वायुसेना व प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी यहां उनका स्वागत करेंगे। लद्दाख महोत्सव बनाने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। मंगलवार को पूरे प्रदेश, लेह शहर में जश्न का खास माहौल रहेगा। सभी स्कूलों के विद्यार्थी, स्थानीय कलाकार रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

सियाचिन ग्लेशियर जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति मुर्मु बुधवार को सियाचिन ग्लेशियर जाएंगी। वहां वह कठिन हालात में देश सेवा कर रहे सैनिकों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाएंगी। सेना के शीर्ष अधिकारी उन्हें लद्दाख के मौजूदा सुरक्षा हालात व चुनौतियों का सामना करने की तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे। राष्ट्रपति लेह जिले के दूरदराज नुब्रा इलाके में स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों से भेंट कर लद्दाख की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में उनके योगदान के बारे में जानकारी लेंगी। 

जन उम्मीदों पर बातचीत करेंगी

बुधवार को ही दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति लेह के सिंधु घाट में उपराज्यपाल, लद्दाख प्रशासन के अधिकारियों, लेह पर्वतीय परिषद के मुख्य कार्यकारी पार्षद, पार्षदों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक भी करेंगी। इस बैठक में वह लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद विकास की उपलब्धियों और जन उम्मीदों पर बातचीत करेंगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें