Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vaishno Devi Trains: नवरात्रि में करना चाहते हैं मां वैष्णो के दर्शन; सिर्फ 395 रुपए से बुक करें टिकट; ये हैं टॉप 10 ट्रेनें

Mata Vaishno Devi Trains माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए ट्रेन से यात्रा करना एक अच्छा ऑप्शन होता है। यदि इन नवरात्रि (Navratri 2024) आप भी वैष्णो देवी (Vaishno Devi Special Trains) जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको कुछ ट्रेनों के बारे में बता रहे हैं। जिनके जरिए कम समय में आप माता के द्वार पहुंच सकते हैं।

By Prince Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 03 Oct 2024 05:01 PM (IST)
Hero Image
श्री माता वैष्णो देवी और जम्मू तवी के लिए नई दिल्ली होते हुए बहुत सी ट्रेनें जाती हैं

डिजिटल डेस्क, जम्मू। Vaishno Devi Trains:  आज से नवरात्र शुरू हो चुके हैं। इन पावन दिनों में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के खासतौर से दर्शन करना चाहते हैं तो हम आपके लिए टॉप 10 ट्रेनें लेकर आएं हैं, जिनके जरिए आप आसानी से माता के द्वार जा सकते हैं। खास बात है कि ये ट्रेनें समय भी कम लेती हैं और किराया भी इनका ज्यादा नहीं है। इसके साथ ही जानेंगे कि किस तरह से टिकट तुरंत (Online Ticket Book) बुक की जा सकती है।

इस तरह आप ट्रेनों की जानकारी पाकर इन नौ दिनों में कभी भी वैष्णो देवी जाने का प्लान कर सकते हैं। ट्रेनों में सीट न उपलब्ध होने के क्रम में आप एक दिन पहले (24 घंटे के अंतराल में) ऑनलाइन तत्काल टिकट भी बुक की जा सकती है। इसका क्या प्रोसीजर है, इसके बारे में भी हम इस लेख में जानेंगे।

माता वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

ऐसी बहुत सी ट्रेनें हैं जो देशभर से जम्मू तवी या फिर माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन तक जाती हैं। इनमें से अधिकतर ट्रेनें नई दिल्ली से होकर जाती हैं।

टॉप 10 ट्रेनें

  • वंदे भारत (22439): नई दिल्ली से वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा मशहूर वंदे भारत ट्रेन (22439) हैं। यह रोजाना (बुधवार को छोड़कर) सुबह छह बजे नई दिल्ली से रवाना होती है।
  • वंदे भारत (22477): नई दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए दूसरी वंदे भारत रोजाना (बुधवार को छोड़कर) दोपहर 3 बजे रवाना होती है।
  • उत्तर संपर्क क्रांति (12445): यह ट्रेन रोजाना नई दिल्ली से रात 8 बजकर 45 मिनट पर चलती है (नई दिल्ली से वैष्णो देवी टिकट- 395 रुपए (स्लीपर)
  • श्री शक्ति एक्सप्रेस (22461): नई दिल्ली से रोजाना 7 बजकर 5 मिनट पर वैष्णो देवी कटड़ा के लिए यह ट्रेन जाती है (दिल्ली से वैष्णो देवी टिकट- 1050 रुपए (थर्ड एसी)
  • जम्मू राजधानी (12425): नई दिल्ली से जम्मू तक के लिए रोजाना रात 8 बजकर 40 मिनट पर रवाना होती है।
  • झेलम एक्सप्रेस (11077): यह ट्रेन पुणे जंक्शन से रोजाना शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चलती है और नई दिल्ली होते हुए माता वैष्णो देवी के लिए जाती है (नई दिल्ली से वैष्णो देवी की टिकट- 335 रुपए (स्लीपर) है)
  • जम्मू-मेल (14033): यह ट्रेन रोजाना सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर सुबेदारगंज (प्रयागराज) से चलती है। दिल्ली होते हुए श्री माता वैष्णो देवी के लिए जाती है
  • मालवा एक्सप्रेस (12919): यह ट्रेन रोजाना सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर चलती है और नई दिल्ली होते हुए श्री माता वैष्णो देवी जाती है (नई दिल्ली से वैष्णो देवी टिकट- 395 रुपए (स्लीपर)
  • जट हमसफर (22705): यह ट्रेन हर गुरुवार तिरुपति से चलती है, यह 8 बजकर 26 मिनट पर दिल्ली पहुंचती है।
  • ऑल जट एक्सप्रेस (12413): यह ट्रेन रोजाना अजमेर जंक्शन से चलती है और दिल्ली छावनी होते हुए जम्मू तवी तक जाती है
  • जामनगर-वैष्णो देवी एक्सप्रेस (12577): यह ट्रेन हर गुरुवार जामनगर से सुबह सवा 8 बजे चलती है और नई दिल्ली से होते हुए श्री माता वैष्णो देवी जाती है

कैसे करें टिकट बुक

इन नवरात्रि के अवसर पर यदि आप भी माता वैष्णो देवी के लिए जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC Online Ticket Book) की आधिकारक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। यदि टिकट वेटिंग लिस्ट में हो या सीट उपलब्ध न हो तो उस स्थिति में ऑनलाइन ही तत्काल कोटे के जरिए एक दिन पहले टिकट बुक की जा सकती है।

तत्काल टिकट की ऑनलाइन विंडो खुलने के बाद आप जितनी जल्दी इसके लिए अप्लाई करेंगे, टिकट मिलने की संभावना उतनी ही अधिक रहती है। टिकट (एसी क्लास) के लिए सुबह 10 बजे विंडो खुलती है और नॉन एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे तत्काल विंडो खुलती है।

यह भी पढ़ें- Maa Vaishno Devi पर अब रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, ऑनलाइन QR कोड से चंद सेकंडों में मिलेगा यात्री कार्ड

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें