Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mata Vaishno Devi: नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेंगी विशेष रेलगाड़ियां, यहां देखिये पूरा शेड्यूल

इस रेलगाड़ी के चलने से माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत पानीपत करनाल कुरुक्षेत्र जंक्शन अम्बाला कैंट लुधियाना जालंधर कैंट पठानकोट कैंट जम्मू तवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों (उधमपुर) पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी। एक अन्य रेल गाड़ी संख्या 04071/04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी कुल 04 फेरे लगाएगी।

By Dinesh MahajanEdited By: Mohammad SameerUpdated: Wed, 20 Dec 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेंगी विशेष रेलगाड़ियां

जागरण संवाददाता, जम्मू। यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी के लिए रेलवे ने नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। रेलगाड़ी संख्या 04085/04086 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली विशेष रेलगाड़ी कुल 04 फेरे लगेगी।

ये है शेड्यूल

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष रेलगाड़ी 22 तथा 29 दिसंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी | वापसी में रेल गाड़ी संख्या 04086 श्री माता वैष्णो देवी कटडा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी 24 तथा 31 दिसंबर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शाम 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन ,अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों (उधमपुर) पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी। एक अन्य रेल गाड़ी संख्या 04071/04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी कुल 04 फेरे लगाएगी।

रेल गाड़ी संख्या 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी 23 तथा 30 दिसंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में रेल गाड़ी संख्या 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटडा– नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 25 दिसंबर तथा 01 जनवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शाम 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों (उधमपुर) स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेगा पाकिस्तान, कार्यवाहक प्रधानमंत्री काकर ने अफगान शरणार्थियों को लेकर दी दुहाई