Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, इस सप्ताह हर दिन होगी कई स्थानों पर बारिश

जम्मू-कश्मीर में हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं लोग जैसी बारिश की उम्मीद कर रहे थे वैसी बारिश नहीं हो पाई। वहीं मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई तक लगभग हर दिन कुछ स्थानों पर वर्षा होती रहेगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

By Jagran News Edited By: Deepak Saxena Updated: Thu, 18 Jul 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी।

जागरण संवाददाता, जम्मू। दिन भर की चुभन भरी गर्मी और पसीने छुड़ाती उमस के बाद शाम को कुछ देर के हल्की बूंदाबांदी से मौसम कुछ हद तक राहत भरा हुआ। लेकिन जिस तरह की वर्षा की उम्मीद थी। उस हिसाब से लोगों को निराशा ही हाथ लगी।

बुधवार को दिन भर उमस और गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल किया। दिन में चिलचिलाती धूप और घर के अंदर दमघोंटू उमस ने लोगों ने जीना मुहाल किया हुआ है। जिस तरह का मौसम बन रहा था उसे देखते हुए वर्षा की उम्मीदें होने लगी थी। शाम को बादल छाए लेकिन हल्की वर्षा के बाद ही वर्षा थम गई।

23 तक हर दिन होती रहेगी बारिश

पूरे जम्मू संभाग में तापमान बुधवार को सामान्य से ऊपर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 23 जुलाई तक लगभग हर दिन कुछ स्थानों पर वर्षा होती रहेगी। इस दौरान उमस और चुभन भरी गर्मी भी अपना रंग दिखाती रहेगी। देर रात को वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: Jammu News: नगरोटा के नदोर गांव में दिखा संदिग्ध, सुरक्षा बलों ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान

इन जगहों पर रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 34.2, न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 29.3, भद्रवाह 37.4, श्रीनगर का अधिकतम तापमान 32.5, काजीगुंड, 32.2, पहलगाम 29.7, गुलमर्ग 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: Terror Attack: पढ़े-लिखे युवाओं को आतंकी बना रहा कश्मीर टाइगर्स, डेढ़ साल तक नहीं थी कोई भनक; अब सेना के लिए बनी बड़ी चुनौती

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर