Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रामनवमी के दिन शरारती तत्वों ने रामपुरा दुर्गा मंदिर की छत पर लगाया हरा झंडा, घटना से इलाके के तनाव

हरे रंग के झंडे को छत पर लगे लोहे के सरिये के साथ प्लास्टिक की रस्सी के साथ बांधा गया था। रविवार शाम पांच बजे के करीब दुर्गा मंदिर की छत पर कुछ दुकानदारों ने हरे रंग के झंडे को लगा हुआ देखा।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Updated: Sun, 10 Apr 2022 07:36 PM (IST)
Hero Image
मंदिर की छत पर हरा झंडा लगने होने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई

जम्मू, जागरण संवाददाता : रामनवमी के दिन गांधी नगर के रामपुरा मोहल्ले में स्थित दुर्गा मंदिर की छत पर शरारती तत्वों ने छत पर हरे रंग का झंडा लगा दिया। झंडे पर 786 लिखा हुआ था। मंदिर की छत पर हरा झंडा लगे होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने मंदिर की छत पर झंडा लगाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी करने की मांग की। एसएचओ गांधी नगर पंकज शर्मा फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां से सबूतों को जुटा लिया।

हरे रंग के झंडे को छत पर लगे लोहे के सरिये के साथ प्लास्टिक की रस्सी के साथ बांधा गया था। रविवार शाम पांच बजे के करीब दुर्गा मंदिर की छत पर कुछ दुकानदारों ने हरे रंग के झंडे को लगा हुआ देखा। छत के जिस हिस्से में झंडा लगा हुआ था, उसके नीचे दुकान बनी हुई है। मंदिर की छत पर हरा झंडा लगने होने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और वहां लोग एकत्रित हो गए। पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और वहां लगे झंडे को उतर दिया।

मंदिर के अंदर दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसकी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है ताकि मंदिर में हरे रंग का झंडा लगाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। ज्ञात रहे कि कुछ असामाजिक तत्व जम्मू के विभिन्न इलाकों में इन दिनाें साैहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जम्मू शहर से सटे सिद्दड़ा इलाके में वीरवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर पर हमला कर आधा दर्जन के करीब मूर्तियों को तोड़ डाला था।

तोड़फोड़ करने वालों ने मूर्तियों को तोड़ कर मंदिर परिसर के बाहर फेंक दिया। कुछ मूर्तियाें को खंडित किया गया और मंदिर के स्टोर का दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया गया। मंदिर में हुई इस तोड़फोड़ की खबर शुक्रवार सुबह उस समय लगी जब कुछ स्थानीय लोग मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें