Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सांबा में सीमा पर मारे गए घुसपैठिये का शव लेने के लिए पाकिस्तान ने किया मना, बीएसएफ ने किया था ढेर

पाकिस्तान ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा मारे गए घुसपैठिए का शव लेने से इंकार मना कर दिया है। गुरुवार की सुबह सीमा सुरक्षा बल जम्मू रेंज के आईजी दिनेश कुमार बुरा सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घुसपैठिया सलवार कमीज पहने हुआ था। उसने एक काले रंग का शॉल भी ओड़ा हुआ था वहीं उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 02 Aug 2024 05:35 AM (IST)
Hero Image
सांबा में सीमा पर मारे गए घुसपैठिये का शव लेने के लिए पाकिस्तान ने किया मना

 संवाद सहयोगी, सांबा। पाकिस्तान ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा मारे गए घुसपैठिए का शव लेने से इंकार मना कर दिया है। बुधवार की बीती रात को भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर की खोरा सीमा चौकी में घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया गया था।

गुरुवार की सुबह सीमा सुरक्षा बल जम्मू रेंज के आईजी दिनेश कुमार बुरा सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

आईजी बीएसएफ दिनेश कुमार बुरा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि बुधवार की रात को हमारे जवानों उस पार से एक हरकत देखी जिसके बाद उस व्यक्ति को ललकारा गया परन्तु कोई भी जवाब नहीं मिलने और निरंतर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर उसे गोली मार दी गई जिसके बाद वह वहीं पर ही ढेर हो गया।

शव ग्रह में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया

वहीं सुरक्षाबलों ने शव को मौके से उठाकर जिला अस्पताल सांबा के शव ग्रह में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है। घुसपैठिया सलवार कमीज पहने हुआ था और उसने एक काले रंग का शॉल भी ओड़ा हुआ था वहीं उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।

पाकिस्तानी रेंजर्स को शव की पहचान के लिए कहा

वहीं दोपहर को बीएसएफ के अधिकारियों ने पाकिस्तानी रेंजर्स को शव की पहचान के लिए कहा परन्तु उनकी ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है फिलहाल हाव जिला अस्पताल के शवगृह में ही रखा गया है। वहीं इस संदर्भ में जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर