Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Kashmir : ‘पैडल फार पीस’ में सैकड़ों बच्चों ने भाग लेकर दिया शांति का संदेश

साइिकल रेस को सात वर्गों में बांटा गया था और सभी वगों के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए।इसमें 800 बच्चों ने भाग लिया। गत वर्ष हुई रैली में 500 बच्चों ने भाग लिया था। इस साल अधिक बच्चों के भाग लेने पर आयोजक भी उत्साहित थे।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Updated: Sun, 19 Sep 2021 04:20 PM (IST)
Hero Image
युवाओं को नशे और गैर सामाजिक गतिविधियों से दूर रखने के लिए रविवार को श्रीनगर में साइकिल रेस की गई

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने युवाओं को नशे और गैर सामाजिक गतिविधियों से दूर रखने के लिए रविवार को श्रीनगर में साइकिल रेस आयोजित की। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। हर साल ‘पैडल फार पीस’ नाम से आयोजित होने वाली इस रेस में समाज के हर वर्ग के युवा व अन्य लोग भाग लेते हैं। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियां न सिर्फ लोगों को स्वस्थ बनाती हैं, बल्कि आपसी भाईचारा को भी बढ़ावा देती हैं। 

इस रेस को सात अलग-अलग वर्गों में बांटा गया था और सभी वगों के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। इस साइिकल रैली में 800 बच्चों ने भाग लिया। गत वर्ष हुई रैली में 500 बच्चों ने भाग लिया था। इस साल अधिक बच्चों के भाग लेने पर आयोजक भी उत्साहित थे। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि कश्मीर में बड़ी संख्या में बच्चे व युवा खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। सिर्फ पुलिस द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में ही 70 हजार युवाओं ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि अब कश्मीर में कोविड के मामले कम हुए हैं। ऐसे में जिला व उप जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

 उन्होंने पेडल फार पीस के विजेताओं को भी मुबारकबाद दी। वहीं आयोजकों ने कहा कि रेस के पीछे का मकसद कश्मीर के युवाओं में साइकलिंग को बढ़ावा देना भी था। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उमर राशीद ने कहा कि वह सरकार से यह अनुरोध करते हैं कि इस प्रकार की गतिविधियां लगातार आयोजित होनी चाहिए ताकि युवा नशे से दूर रह सकें। उन्होंने प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को सराहा। साइकिल रेस ललित घाट डल झील से निशात बाग तक हुई। इसमें लड़कों और लड़कियों दोनों ने भाग लिया।

यह रहे विजेता : लड़कों के जूनियर वर्ग हाशिम-उल-नबी को पहला, जहांगीर अहमद को दूसरा और यासिर फुरकान को तीसरा पुरस्कार मिला। लड़कियों के 14 साल सक अधिक आयु वर्ग में लीकजेस को पहला, हुरमा शाह को दूसरा और सारा नक्काश को तीसरा पुरस्कार मिला। लड़कों के 17 साल स कम आयु वर्ग में सुहेब-उल-मेहराज को पहला, मोइन नबी को द्वितीय और शब्बीर अहमद कोे तीसरा पुरस्कार मिला। 17 साल से अधिक आयु के प्रोफेशनल वर्ग में वाहिद अहमद को पहला, मोहम्मद आदिल को दूसरा और आदिल तेली को तीसरा पुरस्कार मिला।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें