Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Kashmir Weather: धरती के स्वर्ग में सैलानी उठाएंगे बर्फबारी का लुत्फ, हिमपात से बदलेगा मौसम का मिजाज

जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बर्फबारी अगले कुछ दिन बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर में 14 अक्टूबर से वर्षा और हिमपात के फिर आसार बन रहे हैं। यह सिलसिला घाटी के अधिकांश क्षेत्रों में 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा।बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई है। इसके चलते समूची घाटी में ठंड अपना अहसास करा रही है।

By Edited By: Jeet KumarUpdated: Fri, 13 Oct 2023 07:29 AM (IST)
Hero Image
जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बर्फबारी अगले कुछ दिन बर्फबारी की संभावना है

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। कश्मीर में 14 अक्टूबर से वर्षा और हिमपात के फिर आसार बन रहे हैं। यह सिलसिला घाटी के अधिकांश क्षेत्रों में 18 अक्टूबर तक जारी रहेगा। हिमपात के साथ कश्मीर के निचले क्षेत्रों में वर्षा भी होगी। जम्मू संभाग में किश्तवाड़ और मुगल रोड के ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फ गिर सकती है। इधर, गुरुवार को पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहा।

घाटी में ठंड अपना अहसास करा रही

मौजूदा मौसम में कश्मीर के ऊपरी इलाके दो बार बर्फ की पतली चादर से ढक चुके हैं। बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई है। इसके चलते समूची घाटी में ठंड अपना अहसास करा रही है। कश्मीर में नौ और दस अक्टूबर को पहाड़ों पर बर्फ गिरी थी।

मौसम बदल रहा है

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोट्स ने बताया कि मौसम में यह परिर्वतन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ 14 अक्टूबर को फिर से सक्रिय हो रहा है। इसका प्रभाव लगातार पांच दिन रहेगा।

निचले इलाकों में बारिश हो सकती है

इस दौरान ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, जबकि निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बीच तापमान में भी और अधिक गिरावट आएगी। निदेशक ने कहा कि 19 अक्तबर से मौसम में फिर से सुधार आना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तीन दिन तक साफ रहेगा आसमान; फिर बरसेंगे बदरा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर