Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Snowfall in Patnitop: पत्नीटॉप में बिछी पांच से आठ इंच बर्फ की चादर, सफेद हुए पहाड़

कोरोना के चलते इस बार इस पर्यटन स्थल पर नव वर्ष मनाने वाले लोगों की संख्या कम हो सकती है लेकिन बावजूद इसके इस इलाके में हाेटल चलाने वाले लोगों को कुछ उम्मीदें इस बर्फबारी ने जरूर दिखा दी हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Updated: Sat, 12 Dec 2020 01:51 PM (IST)
Hero Image
जम्मू के अलावा देश के अन्य हिस्सों से लोग यहां पर नव वर्ष का स्वागत करने पहुंचते हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटॉप में बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ है। देर रात तक जारी रही बर्फबारी के चलते पर्यटन स्थल पत्नीटॉप में पांच से आठ इंच बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। इय बर्फबारी के चलते पत्नीटॉप तक पहुंचने का रास्ता तो बंद हो गया है लेकिन बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन के जवान रास्ते से बर्फ हटाने में जुट गए हैं।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच पड़ने वाले पत्नीटॉप में सैलानी काफी संख्या में बर्फबारी का मजा लेने पहुंचते हैं। नव वर्ष पर तो यहां बर्फबारी का इंतजार लोगोें को विशेष तौर पर रहता है और यही कारण है कि जम्मू के अलावा देश के अन्य हिस्सों से लोग यहां पर नव वर्ष का स्वागत करने पहुंचते हैं।

इस बार नव वर्ष के जश्न से पहले ही पत्नीटॉप में बर्फबारी हो गई है जिस कारण लोग भी काफी खुश हैं। हालांकि कोरोना के चलते इस बार इस पर्यटन स्थल पर नव वर्ष मनाने वाले लोगों की संख्या कम हो सकती है लेकिन बावजूद इसके इस इलाके में हाेटल चलाने वाले लोगों को कुछ उम्मीदें इस बर्फबारी ने जरूर दिखा दी हैं। वहीं बर्फबारी के बाद पत्नीटॉप के सर्कुलर रोड को साफ किया जा रहा है।

जेसीबी मशीने बर्फ हटाने के काम में लगी हैं। देर रात तक हुई बर्फबारी से दूर दूर तक पहाड़ चांदी से ढके नजर आ रहे हैं। तापमान में भी भारी कमी रिकार्ड की गई है। पत्नीटॉप में अर्फबारी के चलते ऊधमपुर तक शीत लहर प्रभावित कर रही है जबकि जम्मू तक इस बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं।