Move to Jagran APP

Kaman-Aman Setu: दोनों कश्मीर को जोड़ने वाले 'कमान-अमन ब्रिज' ने बदली उरी की तस्वीर, उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Kaman-Aman Setu जम्मू-कश्मीर के उरी को पर्यटन केंद्र बना रहा है कमान-अमन ब्रिज। एक ऐसा ब्रिज जो जम्मू और पाक अधिकृत जम्मू को जोड़ता है। जम्मू और पाक अधिकृत जम्मू को जोड़ता है।कमान-अमन ब्रिज खोले जाने के बाद से पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

By AgencyEdited By: Swati SinghUpdated: Fri, 12 May 2023 01:14 PM (IST)
Hero Image
दोनों कश्मीर को जोड़ने वाले 'कमान-अमन ब्रिज' ने बदली उरी की तस्वीर, उमड़ी पर्यटकों की भीड़
उरी, पीटीआई। जम्मू-कश्मीर एक ऐसा क्षेत्र जो भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्तों में मिठास और खटास डालता रहता है। जम्मू-कश्मीर में ही एक ऐसा पुल है जिसे पाकिस्तान ने तीन तरफ से घेरा है और जो दो बंटे हुए कश्मीर के अपनों को जोड़ता है। हमारे सामने है कमान-अमन ब्रिज। इस ब्रिज का इतिहास पुराना है। ये पुल पर्यटन को बढ़ावा भी देता है और घाटी के इतिहास को भी सुनहरा बनाता है। ये इतिहास का एकलौता ऐसा पुल है जो जम्मू और पाक अधिकृत जम्मू को जोड़ता है। इसलिए इस ब्रिज को फ्रेंडशिप ब्रिज भी बोलते हैं।

कामन सेतु भारत से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) तक फैला हुआ है। यह पुल उरी शहर को पर्यटन की क्षमता को बढ़ावा देता है और आगंतुकों को दोनों देशों के बीच जोड़ता है। लोगों के लिए ये आकर्षण का केंद्र है, क्योंकि ये दोनों देशों के नियंत्रण रेखा के रुप में काम करता है। जम्मू के लोग इस ब्रिज से पाक की सीमा को देख सकते हैं और पाक कि लोग जम्मू की खूबसूरत वादियों का लुफ्त ले सकते हैं।

श्रीनगर से लगभग 70 किमी दूर उरी एक छोटा शहर है दो लंबे समय से दुश्मन की गोलीबारी की चपेट में है। उरी घुसपैठ के चलते हमेशा से पर्टन और पर्यटकों से दूर रहा। अब पर्यटकों को अपनी ओर लुभा रहा है कमान-अमन ब्रिज। यह ब्रिज कश्मीर घाटी को पीओके से जोड़ता है, क्योंकि यह एक ऐसी नदी के ऊपर है जो भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के रूप में मानी जाती है। भले ही पुराने समय में ये पुल आतंकियों की साजिश का एक जरिया रहा हो, लेकिन अब पर्यटकों के आकर्षण का ये केंद्र हो गया है।

फिल्म 'उरी' के बाद पहुंचने लगे पर्यटक

पर्यटकों के लिए इस पुल को खोलने के बाद अब यहां की तस्वीर बदल गई है। सितंबर 2018 में चार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के हमले के बाद भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित बॉलीवुड फिल्म "उरी" के बाद पर्यटकों ने शहर में आना शुरू किया। हालांकि उरी की शूटिंग के समय इस क्षेत्र की स्थिति तनावपूर्ण थी और फिल्म की शूटिंग सर्बिया में हुई थी, लेकिन इस फिल्म के पर्दे पर आने के बाद से घाटी के इस क्षेत्र की तस्वीर बदल गई।

उरी फिल्म के बात से ही बदलाव दिख रहा है। मार्च के अंत में पर्यटकों के लिए कमान-अमन ब्रिज खोले जाने के बाद से पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन लगभग 3,000 लोग आते हैं और यहां के खूबसूरती के नजारे लेते हैं। दूसरी तरफ नागरिक पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर्स की कड़ी निगरानी में पुल के खिलाफ सेल्फी लेते देखे जा सकते हैं।

कमान-अमन ब्रिज खोलने से बदली पर्यटन की तस्वीर

सेना की मदद से उरी की तस्वीर बदली। पर्यटन को बढ़ावा मिला और इस पुल ने इसमें चार चांद लगा दिया। स्थापित पर्यटक सुविधा केंद्र में कार्यरत स्थानीय लोग, मुख्य शहर से लगभग 18 किमी दूर कामन पोस्ट पर जाने के लिए उत्सुक पर्यटकों का स्वागत करते हैं। सुविधा का प्रबंध करने वाले इमरान अशरफ ने कहा कि रास्ते में लुभावने परिदृश्य के साथ कई दर्शनीय स्थल हैं जो पर्यटकों को रोमांचित करते हैं। हमें उम्मीद है कि भारतीय सेना द्वारा पुल को खोलने के कदम से इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। पुल के खुल जाने से पर्यटन को रफ्तार मिली है और इसने कई नए रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।