Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

J&K: BSF के विशेष DG ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, जम्मू Frontier में अंतरराष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा का किया दौरा

सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक वाइबी खुरानिया ने जम्मू फ्रंटियर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा का दौरा किया। वहां उन्होंने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा भी की। सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की चंडीगढ़ स्थित पश्चिमी कमान के प्रमुख खुरानिया सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे थे।

By rohit jandiyal Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Sun, 24 Dec 2023 07:29 PM (IST)
Hero Image
बीएसएफ के विशेष डीजी ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

राज्य ब्यूरो, जम्मू। सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक वाइबी खुरानिया (BSF Special DG Y.B. Khurania) ने जम्मू फ्रंटियर (Jammu Frontier) में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LOC) का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की चंडीगढ़ स्थित पश्चिमी कमान के प्रमुख खुरानिया सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे।

सुरक्षा स्थिती के बारे में दी जानकारी

बीएसएफए जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक डीके बूरा ने विशेष महानिदेशक को यहां मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि खुरानिया ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा चौकियों का दौरा किया।

इसके साथ ही ससुंदरबनी व राजौरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास क्षेत्रीय संरचनाओं की परिचालन तैयारियों की भी समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने बीएसएफ सेक्टर कमांडरों और बटालियन कमांडरों से बातचीत की और उन्हें सीमा प्रबंधन पर जानकारी दी।

ये भी पढे़ं- सेना ने हिरासत में हुई 3 नागरिकों की मौत को लेकर दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों ने दी जानकारी

विशेष डीजी ने सैनिकों की कुशलता की सरहाना की

विशेष डीजी ने समर्पण के साथ कठिन परिस्थितियों में सीमा की सुरक्षा करने में सैनिकों की पेशेवर कुशलता की भी सराहना की।

प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने सैनिकों को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए सीमा पर प्रभावी ढंग से अपना उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढे़ं- बारामूला में अजान दे रहे रिटायर्ड SSP की गोली मारकर हत्या, जनाजे में उमड़ी लोगों की भीड़

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर