Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu: शिक्षा क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय तक ठहराव, हिला मनोबल; LG सिन्हा बोले- PM मोदी ने देश का लौटाया गौरव

Jammu News उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को जम्मू के मीरान साहिब में एशियन स्कूल के नए परिसर के उद्घाटन के संबंध में एक समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्राचीन गौरव को बहाल कर समाज में नया आत्मविश्वास पैदा किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था ऐसी हो जो समाज के हर वर्ग को फायदा पहुंचाए।

By Agency Edited By: Monu Kumar JhaUpdated: Mon, 29 Jan 2024 03:58 PM (IST)
Hero Image
Jammu: LG सिन्हा बोले-शिक्षा क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय तक ठहराव, हिला मनोबल। फाइल फोटो

पीटीआई, जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को जम्मू के मीरान साहिब में एशियन स्कूल के नए परिसर के उद्घाटन के संबंध में एक समारोह में हिस्सा लिया। शिक्षा क्षेत्र में बदलाव के लिए आवाज उठाई और कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों को यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ उपाय अपनाने चाहिए कि शिक्षा समाज के सभी विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाले वर्गों तक पहुंच सके।

उन्होंने साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्राचीन गौरव को बहाल कर समाज में नया आत्मविश्वास पैदा किया है। बता दें कि सिन्हा ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में बदलाव हमारी प्रतिबद्धता होनी चाहिए। निजी शैक्षणिक संस्थानों को यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ उपाय अपनाने चाहिए कि शिक्षा सभी के लिए सुलभ और सस्ती हो।

ताकि समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्ग को भी फायदा हो और शिक्षा क्षेत्र वास्तव में समावेशी हो। उत्तराखंड में देहरादून के प्रमुख सह-शिक्षा बोर्डिंग स्कूल ने जम्मू में अपनी शाखा शुरू की है। इस उद्घाटन समारोह में वात्सल्यग्राम, वृन्दावन की संस्थापिका साध्वी ऋतंभरा भी शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें: Udhampur: सात हजार से अधिक युवाओं ने दी Accounts Assistant पद के लिए परीक्षा, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

उपराज्यपाल ने देश में शिक्षा क्षेत्र को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना भी की। इस दौरान उन्होंने कहा हमारे शिक्षा क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय तक ठहराव देखा गया, इससे समाज के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और देश का आत्मविश्वास हिल गया।

सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज में नया आत्मविश्वास पैदा किया। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पीएम ने भारत के प्राचीन गौरव को बहाल किया है।

युवा पीढ़ी को सर्वोत्तम संभव ज्ञान प्रदान करके उनके विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए शिक्षा व्यवस्था का आह्वान करते हुए, सिन्हा ने कहा, "हमारे देश के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण संसाधनों में से एक युवा हैं। शिक्षा को युवाओं के योगदान को मजबूत करना चाहिए। भारत के युवा विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: Kishtwar: किरू पनबिजली परियोजना में नियम का उल्लंघन मामले में CBI ने आठ स्थानों पर की छापेमारी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर