Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Crime News: शहर में दो जगह हुई वाहनों की चोरी, पुलिस ने दर्ज किए मामले

Jammu Crime News शहर के जानीपुर और तालाब तिल्लो के आनंद नगर बोहड़ी से वाहन चोरों ने दो वाहनों को चुरा लिया। दोनों वाहनों के मालिकों ने संबंधित पुलिस थानों में वाहन चोरी का मामला दर्ज करवा दिया।

By Vikas AbrolEdited By: Updated: Mon, 01 Aug 2022 02:51 PM (IST)
Hero Image
दोनों वाहनों के मालिकों ने संबंधित पुलिस थानों में वाहन चोरी का मामला दर्ज करवा दिया।

जम्मू, जागरण संवाददाता। शहर के जानीपुर और तालाब तिल्लो के आनंद नगर बोहड़ी से वाहन चोरों ने दो वाहनों को चुरा लिया। दोनों वाहनों के मालिकों ने संबंधित पुलिस थानों में वाहन चोरी का मामला दर्ज करवा दिया।

जानीपुर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में बलवंत सिंह पुत्र घनी राम निवासी घो मनासा ने कहा कि उन्होंने अपने मोटरसाइकिल को जानीपुर कोर्ट कांप्लेक्स के पास पार्क किया था। मोटरसाइकिल को पार्क करने के बाद वह स्वयं किसी जरूरी काम के लिए चले गए थे। जब वह वापस लौटे तो उन्होंने मोटरसाइकिल को अपने स्थान से गायब पाया। हर संभव स्थान पर मोटरसाइकिल की तलाश की गई, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और थाने में वाहन चोरी का मामला दर्ज करवा दिया।

वहीं, आनंद नगर बोहड़ी में रहने वाले प्रकाश कपूर पुत्र महाराज कृष्ण कपूर ने दोमाना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कि वह बीते शनिवार को अपने स्कूटी नंबर जेके02बीआर-8971 में सवार होकर घर से बाजार सामान की खरीदारी करने के लिए गए थे। उन्होंने अपनी स्कूटी को एक दुकान के बाहर पार्क किया और स्वयं वहां से चले गए। जब वह वापस लौटे तो उन्होंने दुकान के बाहर से स्कूटी को गायब पाया। प्रकाश समझ गए कि उनका मोटरसाइकिल चोरी हो गया है। इसके बाद वह थाने में पहुंचे और वाहन चोरी का मामला दर्ज करवा दिया।