Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Kashmir Weather News: 31 अगस्त तक कई जगहों पर बारिश के आसार, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी

जम्मू- कश्मीर इन दिनों मौसम की मार झेल रहा है। IMD के अनुसार प्रदेश में 31 अगस्त कर कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। बिजली चमकने के साथ बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी भी जारी किया है। लोगों को नदी नालों और असुरक्षित जगहों से दूर रहने के लिए कहा गया है। वहीं बुधवार को हुई बारिश के बाद भी उमस में कोई कमी नहीं आई।

By ashok sharma Edited By: Rajiv Mishra Updated: Thu, 22 Aug 2024 07:58 AM (IST)
Hero Image
जम्मू- कश्मीर में बारिश का पूर्वानुमान (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, जम्मू। पिछले कुछ दिनों से लगभग हर दिन हो रही वर्षा के बाद मौसम राहत भरा हो गया है। बुधवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक वर्षा हुई। सुबह करीब नौ बजे वर्षा शुरू हुई और करीब 10.30 बजे तक वर्षा होती रही। सुबह पहले पहर तक तो वर्षा के आसार नहीं दिख रहे थे।

साढ़े आठ बजे तक मौसम साफ दिख रहा था लेकिन अचानक बादल छाए और नौ बजे के करीब तेज वर्षा शुरू हो गई। जिस तरह की वर्षा शुरू हुई थी उस देखते हुए लगता था कि काफी देर तक वर्षा हो सकती हो लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्षा के चलते मौसम राहत भरा बना हुआ है। उमस में भी कुछ कमी आई है।

बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 31 अगस्त तक जम्मू संभाग में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम को देखते हुए बिजली चमकने के साथ बाढ़, भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

लोगों को असुरक्षित स्थानों, नदी, नालों खासकर तवी, चिनाब और दूसरे जलस्रोतों से दूर रहने के लिए कहा गया है।मौसम को देखते हुए लोगों को यात्रा से बचने का सुझाव दिया गया है।

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड या किश्तवाड़ की तरफ जाना हो तो पहले ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करने का सुझाव दिया गया है।वर्षा के दौरान सुरक्षित आश्रय लें। इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक को अनप्लग करें। कच्चे घरों से दूर रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! चीन से सटे पूर्वी लद्दाख में अब 4जी नेटवर्क के साथ चलेगा इंटरनेट, सेना और ग्रामीणों को मिलेगा भरपूर लाभ

जानें कहा कितना रहा तापमान

पिछले 24 घंटों में जम्मू में 6.4 एमएम, भद्रवाह में 16.2 एमएम, बनिहाल में 5.6 एमएम, कटड़ा में 4.8 एमएम वर्षा दर्ज की गई। जम्मू का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 30.5, भद्रवाह का अधिकतम तापमान 24.3, बटोत 25.0, बनिहाल 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- Weather Update: छतरी और रेनकोट कर लें तैयार! दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, UP-बिहार सहित इन 20 राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल