Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Kashmir: राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने का फैसला नियमानुसार : जितेंद्र सिंह

Jammu Kashmir राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि लोकसभा सचिवालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराने का फैसला नियमानुसार था। इस फैसले पर सवाल उठाना संविधान भारतीय लोकतंत्र और देश की संसदीय व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाना है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Sun, 26 Mar 2023 09:50 PM (IST)
Hero Image
राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने का फैसला नियमानुसार : जितेंद्र सिंह

कठुआ, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि लोकसभा सचिवालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराने का फैसला नियमानुसार था। इस फैसले पर सवाल उठाना संविधान, भारतीय लोकतंत्र और देश की संसदीय व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाना है।

बता दें कि गुजरात के सूरत की अदालत ने मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद गत शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा से सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

नियमों के अनुसार लिया गया निर्णय

जम्मू कश्मीर में कठुआ के हीरानगर में एक समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में जितेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय तर्कों का है। लोकसभा सचिवालय ने जो भी निर्णय लिया है वह नियमों के अनुसार लिया गया है। इस फैसले पर सवाल उठाना संविधान, भारतीय लोकतंत्र और देश की संसदीय व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाना है।

बीजेपी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है, लेकिन चुनाव कराने का निर्णय चुनाव आयोग को लेना है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर