Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आवारा कुत्ते का आतंक, 4 बच्चों और महिलाओं समेत 12 लोगों को बनाया निशाना

जम्मू- कश्मीर के पुंछ जिले में आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते के हमले से 12 लोग घायल हो गए जिसमें 4 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना पुंछ जिले के मेंढर इलाके की है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक घायल लोगों में कुछ प्रवासी मजदूर भी हैं।

By Agency Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 20 Aug 2024 02:43 PM (IST)
Hero Image
मेंढर में आवारा कुत्ते ने 12 लोगों को घायल किया (फाइल फोटो)

पीटीआई, मेंढर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को एक पागल कुत्ते के हमले में चार स्कूली बच्चे और महिलाओं समेत बारह लोग घायल हो गए। यह घटना सीमावर्ती जिले के मेंढर शहर में सुबह 8 से 8.30 बजे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार घायलों में कुछ प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने कुत्ते को मार डाला

उप-जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि कुत्ते के काटने के कुल 12 मामले सामने आए, जिनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। डॉक्टर ने कहा कि सभी घायलों को रेबीज रोधी टीके लगाए गए हैं और गंभीर रूप से काटने वाले तीन लोगों को निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जब कुत्ते ने एक स्कूल में घुसने का प्रयास किया तो स्थानीय निवासियों ने उसे मार डाला।

यह भी पढ़ें- Dogs Sterilization: गाजियाबाद में कुत्तों की होगी नसबंदी, नगर निगम उपलब्ध कराएगा एंबुलेंस