Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sunderbani News: गाय पर अज्ञात व्यक्ति ने किया कुल्हाड़ी से वार, हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस; मामला दर्ज

राजौरी के सुंदरबनी में खेत में चरने गई गाय पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी से वार करने का मामला सामने आया है। गाय पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। कुल्हाड़ी से हमला होने पर घायल गाय की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग गांव में इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

By ankush sharmaEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Tue, 21 Nov 2023 04:50 PM (IST)
Hero Image
सुंदरबनी में गाय पर अज्ञात व्यक्ति ने किया कुल्हाड़ी से वार

संवाद सहयोगी ,सुंदरबनी। Unknown Person Attacked A Cow With Axe: खेत में चरने गई गाय पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में गाय के घर पहुंचने पर कूल्हे में फंसीं कुल्हाड़ी देख परिजनों के होश उड़ गए। कुल्हाड़ी से हमला होने पर घायल गाय की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग गांव में इकट्ठा हो गए।

अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया हमला

मिली जानकारी अनुसार सुंदरबनी की पहाड़ी क्षेत्र की देवक पंचायत में सोमवार देर शाम राज कुमार पुत्र बाबू राम कि गाय खेत में चरने के लिए गई थी। तभी खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाय के कुल्हे में कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर गया। गाय के कुल्हे में फंसीं कुल्हाड़ी देख राजकुमार द्वारा सुंदरबनी पुलिस को जानकारी दी गई।

ये भी पढे़ं- सुरुईंसर झील को अभी प्रवासी बत्तखों के पहुंचने का है इंतजार

पुलिस ने मामला किया दर्ज

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाय पर कुल्हाड़ी से वार करने वाले अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए एसएचओ सुंदरबनी राजेश जसरोटिया ने बताया कि किसी शरारती तत्व द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस टीम

एडीसी सुंदरबनी विनोद कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र की पंचायत में गाय के घायल होने की सूचना मिलने ही प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की टीम को गांव में भेजा गया। संबंधित विभाग को गाय के इलाज के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा जिस भी व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर पहलू से पूरी घटना की जांच कर रही है और जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

ये भी पढे़ं- पुलिस अधिकारियों की तय हो जिम्मेदारी, काम ना करने वालों पर करें कार्रवाई- डीजीपी ने दिए निर्देश

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर