Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Baba Budha Amarnath Yatra: पहले जत्थे में 651 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मुस्लिम समुदाय ने फूल बरसाकर किया स्वागत

बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा जत्था रवाना हो गया। इसमें 547 श्रद्धालु शामिल रहे। पहले जत्थे ने बाबा बुड्ढा अमरनाथ के खुले दर्शन किए। इसमें 651 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। उन्हेंकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ भेजा गया। यात्रा में उस दौरान भाईचारे की अद्भूत मिसाल देखने को मिली जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प दर्शन किए।

By bhopinder singh Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 09 Aug 2024 03:37 PM (IST)
Hero Image
पहले जत्थे में 651 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन

संवाद सहयोगी, पुंछ। देश के विभिन्न क्षेत्रों से बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन के आए यात्रियों के पहले जत्थे को राजौरी- पुंछ रेंज के डीआइजी तेजिंदर सिंह ने गुरुवार सुबह कृष्ण चंद्र डिग्री कॉलेज ग्राउंड से झंडी दिखा कर मंडी तहसील के राजपुरा गांव में स्थित बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना किया।

बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में शामिल 651 श्रद्धालुओं ने गुरुवार सुबह बाबा चट्टानी के दर्शन कर सुख शांति कामना की।

बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बुधवार देर शाम पुंछ पहुंचा। पुंछ नगर के विभिन्न विश्राम स्थान पर रुकने के बाद अगली सुबह छह बजे कृष्ण चंद्र डिग्री कॉलेज यात्रा स्थल पर जमा एकत्र हुए। यहां से कड़ी सुरक्षा में श्रद्धालुओं का जत्था मंडी के लिए रवाना हो गया।

हर जगह जवानों का रह पहरा

लगभग डेढ़ घंटे के सफर बाद श्रद्धालुओं का जत्था मंडी पहंचा। यहां पर तहसील प्रशासन मंडी एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और मंगलमयी यात्रा की शुभकामनाएं दी। उसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में भगवान भोले नाथ के प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन किए।

बुड्ढा अमरनाथ मंदिर समिति मंडी के अलावा विभिन्न संस्थाओं ने यात्रियों के लिए लंगर का भी प्रबंध किया है। इसके अलावा कई स्थानों पर यात्रियों के लिए जल पान की व्यवस्था की गई है। यहां पर श्रद्धालु जलपान करने के बाद राजौरी के लिए रवाना हो गए। बाबा बुड्ढा अमरनाथ मंदिर मंडी तक सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं।

547 यात्रियों में 279 महिलाएं

सेना, सीआरपीएफ, सीमा सुरक्षा बल के अलावा पुलिस के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। पुंछ जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

गुरुवार को दूसरे जत्थे में बाबा बुड्ढा अमरनाथ दर्शनों के लिए 547 यात्रियों का दल पुंछ पहुंचा जिन में 267 पुरुष , 279 महिला और एक बच्चा शामिल हैं, जो शुक्रवार सुबह बाबा बुड्ढा अमरनाथ दर्शन के बाद के लिए लौट जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- Mata Vaisho Devi: पहाड़ों पर बादलों के जमघट से प्रभावित हुई हेलीकॉप्टर सेवा, यात्रा के दौरान बारिश भी कम नहीं कर पा रही श्रद्धालुओं का उत्साह

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर