Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jammu Kashmir News: भूस्खलन के चलते पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे बाधित, परेशान हुए यात्री

सुरनकोट के लसाना क्षेत्र में भारी भूस्खलन के कारण दो घंटे तक यातायात मार्ग प्रभावित रहा। पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे यातायात बाधित रहने के कारण यात्री परेशान बने रहे। वहीं मार्ग बंद होने की जानकारी मिलने के बाद जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया और एक तरफ के रास्ते को साफ करके वाहनों की आवागमन शुरू हो पाया।

By bhopinder singh Edited By: Deepak Saxena Updated: Mon, 29 Jul 2024 07:25 PM (IST)
Hero Image
भूस्खलन के चलते पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे बाधित।

संवाद सहयोगी, पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के लसाना क्षेत्र में पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण दो घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। भूस्खलन स्थल के दोनों तरफ छोटे बड़े वाहनों की लंबी लाइनें लग गई, जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के चलते सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे के करीब पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर लसाना क्षेत्र में भारी भूस्खलन हो गया। सड़क पर भारी चट्टान और मिट्टी से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। जम्मू राजौरी से पुंछ ,मंडी आने यात्री बसों के साथ निजी एवं सेना के वाहन भी भूस्खलन के कारण रास्ते में फंस गए।

दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया मलबा

मार्ग बंद होने की जानकारी मिलने पर प्रशासन के आदेश पर पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ी करण में लगी कंपनी की मशीनों के अलावा सरकारी विभाग की जेसीबी घटना स्थल पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। दो घंटे के कडे़ प्रयासों से दोपहर बाद लगभग दो बजे के करीब मलबा हटाकर मार्ग पर एक तरफा वाहन गुजरने योग्य बनाया।

ये भी पढ़ें: Jammu News: पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

इसके बाद पहले राजौरी जम्मू से पुंछ की तरफ की तरह जाने वाले वाहनों को रवाना किया गया, लेकिन दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनों के कारण सड़क से मलबा हटाए जाने के बाद भी जाम की स्थिति बनी रही और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का चल रहा कार्य

उल्लेखनीय है कि पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लगा हुआ है और हल्की बारिश के कारण सुरनकोट के पोठा से लेकर पुंछ के कलाई के बीच आये दिन भूस्खलन की घटनाएं घटित होती है जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Blast in Sopore: सोपोर में स्क्रैप डीलर की दुकान में विस्फोट, चार लोगों की मौत