Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajouri News: एकात्म मानववाद के प्रेरता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया याद

Rajouri News भारतीय जनता पार्टी जो पहले भारतीय जनसंघ के नाम से जानी जाती थी। उसके सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज पुण्यतिथि है। रविवार को सुंदरबनी में भाजपा स्थानीय नेताओं द्वारा उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किए गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। देशभर में भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें याद कर रहे हैं। एकात्म मानव दर्शन का उनका विचार मानव मात्र के लिए था।

By ankush sharma Edited By: Monu Kumar JhaUpdated: Sun, 11 Feb 2024 04:03 PM (IST)
Hero Image
Rajouri News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उपस्थित भाजपा नेता व कार्यकर्ता।

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी। भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रविवार को सुंदरबनी में भाजपा स्थानीय नेताओं द्वारा उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया किया गया। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा डीडीसी सदस्य राजेंद्र व मंडल प्रधान नसीब सिंह ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को आज हम श्रद्धा से समर्पण कर रहे हैं।

समर्पण दिवस के रूप में कर रहे हैं याद 

देशभर में पार्टी के कार्यकर्ता समर्पण दिवस के रूप में उन्हें शिद्दत से याद कर रहे हैं। नसीब सिंह ने कहा भारत एक ऐसे विचार की प्रवाह भूमि है। जिसमें अनेक तरह के मुनि संत महापुरुष बुद्धिजीवियों जिन्होंने अलग-अलग तरीके से देश में अलख जगाई। भाजपा नगर निकाय चुनाव प्रभारी संजय शर्मा ने कहा बहुत कम उम्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गांव गरीबी के विकास एवं मुख्यधारा में लाने के लिए अन्त्योदय के विचार की प्रेरणा दी।

वो किसी षड्यंत्र का शिकार हुए और बहुत कम उम्र में संसार छोड़कर चले गए। देश-दुनिया में कोई भी संगठन विचारों से चलता है। केवल व्यक्ति ही संगठन नहीं होता। मंडल उप प्रधान राकेश डिगरा ने कहा एक सामूहिक विचार लोगों का समूह और उस समूह के साथ चलने वाला उनका एक दर्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे शख्स थे। उन्होंने कहा आज हम सभी दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्र हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Jammu-kashmir News: 'जम्मू कश्मीर में सितंबर 2024 से पहले होंगे विधानसभा चुनाव', बीजेपी के इस नेता ने किया दावा

एकात्म मानव दर्शन का उनका विचार था मानव मात्र

महामंत्री पंडित प्रीतम शर्मा ने कहा मेरा अनुभव है और आपने भी महसूस किया होगा हम जैसे-जैसे दीनदयाल जी के बारे में सोचते हैं बोलते हैं सुनते हैं उनके विचारों में हम एक हर बार एक नवीनता का अनुभव होता है एकात्म मानव दर्शन का उनका विचार मानव मात्र के लिए था। इसलिए, जहां भी मानवता की सेवा का प्रश्न होगा।

स्वदेशी का करें इस्तेमाल और विदेशी चीजों का त्याग

मानवता के कल्याण की बात होगी, दीनदयाल जी का एकात्म मानव दर्शन प्रासंगिक रहेगा। सामाजिक जीवन में एक नेता को कैसा होना चाहिए, भारत के लोकतन्त्र और मूल्यों को कैसे जीना चाहिए, दीनदयाल जी इसके भी बहुत बड़ा उदाहरण हैं। इस मौके पर भाजपा नेताओं द्वारा आम लोगों और कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि सभी अपने-अपने घरों पर यूज होने वाली चीजों में स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करें और विदेशी चीजों को त्याग दें।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में बदलाव की राह: अलगाववाद छोड़ मुख्यधारा की पॉलिटिक्स में शामिल हुए जफर हबीब; हुर्रियत छोड़ JK अपनी पार्टी की ज्वाइन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें