Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

J&K Election: कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, कुल 32 सीटों पर लड़ेगी; पांच पर होगा मैत्री पूर्ण मुकाबला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस ने भी नौ विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन के तहत कुल 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पांच सीटों पर मैत्रीपू्र्ण मुकाबला होगा। यानी इन सीटों पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। गठबंधन पर गतिरोध समाप्त करने की खातिर कांग्रेस ने चार सीटों पर दावेदारी छोड़ दी है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Tue, 27 Aug 2024 01:11 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची।

राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू। कांग्रेस ने पहले चरण के चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची को जारी कर दिया है। देर रात जारी की गई सूची में देवसर से अमान उल्ला मंटू, अंनतनाग पीरजादा मोहम्मद सईद, दोरू से गुलाम अहमद मीर, त्राल से एसएस चन्नी, बनिहाल से विकार रसूल, डोडा से शेख रियाज अहमद, भद्रवाह नदीम शरीफ नियाज, डोडा वेस्ट से प्रो. प्रदीप कुमार और इंद्रवाल से शेख जफरउल्ला उम्मीदवार बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: नए उम्मीदवारों को टिकट देने पर भड़के भाजपा के पुराने कार्यकर्ता, निर्दलीय लड़ने की तैयारी में कई दिग्गज

चार सीटों पर छोड़ी दावेदारी

कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करके गतिरोध को समाप्त करते हुए जम्मू संभाग की चार सीटों पर अपनी दावेदारी छोड़ दी है। इन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस चुनाव लड़ेगी। इनमें जम्मू नार्थ, विजयपुर, कालाकोट-सुंदरबनी, नौशहरा सीटें शामिल है। इन सीटों पर काफी समय से गतिरोध चल रहा था और आज फाइनल फैसला हो गया।

पांच सीटों मैत्री पूर्ण मुकाबला

कांग्रेस को गठबंधन के तहत कुल 32 सीटें मिली है। पांच पर मैत्री पूर्ण मुकाबला होगा। बनिहाल विस सीट से कांग्रेस के विकार रसूल चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर मैत्री पूर्ण मुकाबला होगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। डोडा, नगरोटा, में भी मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा। जम्मू संभाग के सुरनकोट,राजौरी और थन्नामंडी की सीटें कांग्रेस के हिस्से हैं।

इन सीटों पर नहीं झुकी नेकां

इस बीच, कांग्रेस ने कई सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस को मनाने की कोशिश की लेकिन नेकां नहीं मानी। कांग्रेस हाईकमान ने भी काफी प्रयास किए। राजौरी में नौशहरा और कालाकोट-सुंदरबनी सीटें नेकां को दे दी गई। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत थी और पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र शर्मा लंबे अर्से से काम करते आ रहे थे। वह इससे काफी निराश हुए हैं। कार्यकर्ताओं में भी निराशा है।

यह भी पढ़ें: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन 18 चेहरों को मिला मौका

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर