Move to Jagran APP

Independence Day 2023: धूमधाम से लाल चौक पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, लोग बोले अब हम सुरक्षित हैं

श्रीनगर के लाल चौक पर देशवासियों के अंदर आजादी की खुशी और जज्बा भी देखने को मिला। लाल चौक पर तिरंगा लहराया गया और लोगों ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। कई दशकों बाद जम्मू-कश्मीर में इतनी खुशी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। लोगों ने देशभक्ति गीतों पर जमकर डांस किया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Wed, 16 Aug 2023 10:14 AM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2023 10:14 AM (IST)
Independence Day 2023: धूमधाम से लाल चौक पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, लोग बोले अब हम सुरक्षित हैं

जम्मू, जागरण डिजिटल डेस्क। देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया (People Celebrated Independence Day) गया। ठीक इसी तरह जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) में भी लोगों के अंदर उत्साह व जोश देखने को मिला। जम्मू संभाग का मुख्य समारोह मौलाना आजाद स्टेडियम (Maulana Azad Stadium) में आयोजित किया गया था। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। परेड में सुरक्षाबलों, स्कूली बच्चों ने भाग लिया। जम्मू कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, बीएसएफ के जवानों ने मार्च पास्ट किया।

लाल चौक पर धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

वहीं श्रीनगर के लाल चौक पर देशवासियों के अंदर आजादी की खुशी और जज्बा भी देखने को मिला। लाल चौक पर तिरंगा लहराया गया और लोगों ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। कई दशकों बाद जम्मू-कश्मीर में इतनी खुशी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। लोगों ने देशभक्ति गीतों पर जमकर डांस किया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

जम्मू कश्मीर के लोग अब खुश हैं 

इसी पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर बताया की कैसे श्रीनगर में लोगों ने 15 अगस्त को बड़े जोरदार तरीके से आजादी की सालगिरह मनाई।

लंबे समय के बाद लाल चौक पर फहराया तिंरगा

ट्वीट किये हुए विडियो में एक व्यक्ति ने कहा कि हम बहुत कुछ खुश हैं कि आज बड़े लंबे समय के बाद हम लाल चौक पर स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा फहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की आजादी में हर समुदाय के व्यक्ति ने बलिदान दिया था। चाहे वो हिंदू, मुस्लिम, सिख हो या ईसाई। उन्होंने कहा कि हम उस सभी के बलिदान को सलूट करते हैं और सभी को आजादी की मुबारकबाद देते हैं।

भाजपा के आने के बाद खुशी का माहौल 

उन्होंने कहा है कि जब से भाजपा सरकार आई है, तब से यहां खुशी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं यहां के एसएसपी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने शहर में पूरी सिक्योरिटी का बंदोबस्त किया हुआ है। लोग आज यहां सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

30 Years before PM Modi at lal Chowk

वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने लाल चौक के घंटाघर की नई तस्वीर साझा की, जिसमें घंटाघर तिरंगे में रंग हुआ था। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी दो पुरानी तस्वीरें साझा की, जब उन्होंने 30 साल पहले लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। आज लोग जम्मू कश्मीर में खुश हैं। वह अपने आप को बड़े लंबे समय के बाद सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.