Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन, बच्ची समेत दो की मौत; 6 गंभीर रूप से घायल

जम्मू कश्मीर में मुगल रोड पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे पूरी तरह से उड़ गए हैं। घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 12 Jul 2024 09:53 PM (IST)
Hero Image
जम्मू कश्मीर में मुगल रोड पर दर्दनाक हादसा (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, राजौरी। शुक्रवार शाम को पुंछ जिले के पनार क्षेत्र में बोलेरो कार के खाई में गिरने से महिला व बच्चे की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस सम्बंध में सुरनकोट पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजौरी रेफर कर दिया गया है।

कार में सवार थे ये लोग

जानकारी के अनुसार बोलेरो कार में राजौरी के दरहाल सोकड के रहने वाले रबनवाज पुत्र गुलाम हुसैन उम्र 33 वर्ष, जीनत नवाज पुत्री रबनवाज उम्र करीब पांच वर्ष, मुहम्मद आजम पुत्र मुहम्मद हुसैन उम्र 38 वर्ष, उजला बेगम पत्नी मुहम्मद आजम उम्र करीब 34 वर्ष, इरेसा पुत्री मुहम्मद आजम उम्र पांच वर्ष, अनीसा पुत्री मुहम्मद आजम उम्र करीब आठ वर्ष, अलेजा पुत्री मुहम्मद आजम उम्र करीब छह वर्ष व अनीस पुत्र मुहम्मद आजम मौजूद थे। सभी दरहाल सोकड़ा राजौरी के रहने वाले हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

कश्मीर की तरफ से लौट रहा था परिवार

यह परिवार कश्मीर की ओर से लौट रहा था। पनार पुल के पास पहाड़ का काफी मलबा पड़ा था। जिसके कारण सड़क पर काफी फिसलन थी। जैसे ही ड्राइवर ने यहां से वाहन निकालने का प्रयास किया। कार असंतुलित होकर फिसल गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

घायलों को अस्पताल भिजवाया

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व सुरक्षाबलों के जवान भी मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को खाई से निकाला और सभी को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल सुरनकोट में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उजला बेगम और अनीस को मृत घोषित कर दिया।

अन्य सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद साढ़े नौ बजे के करीब मेडिकल कॉलेज राजौरी रेफर कर दिया गया है। यहां पर सभी घायलों का आगे का उपचार होगा। इस संबंध में सुरनकोट पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर चुनाव गठबंधन के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस को फ्री हैंड, हाईकमान ने अपने स्तर पर फैसला लेने का दिया अधिकार