Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तिरंगा रैलियों की धूम: कुलगाम में छात्रों ने बनाया अशोक चक्र, अनंतनाग में फहराया गया हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले तिरंगा रैलियों की धूम है। हर शहर हर कस्बे और हर गांव में लोग देशभक्ती में लीन हैं। रोजाना तिरंगा रैलियों का आयोजन हो रहा है। शनिवार को कुलगाम में एक हजार स्कूली छात्रों ने अशोक चक्र बनाया। वहीं सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र में नजर आता है।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaUpdated: Sat, 12 Aug 2023 10:09 PM (IST)
Hero Image
तिरंगा रैलियों की धूम: कुलगाम में छात्रों ने बनाया अशोक चक्र, अनंतनाग में फहराया गया हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले घाटी में तिरंगा रैलियों की धूम है। हर कस्बे और जिले में तिरंगा रैली निकाली जा रही है। शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में जहां एक हजार स्कूली छात्रों ने तीन हजार वर्ग मीटर में फैला अशोक चक्र बनाया तो वहीं, अनंतनाग में टैंगो टॉप पहाड़ी पर हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया जो किसी भी दिशा में 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र में नजर आता है।

बीते चार दिनों से देश के अन्य भागों की तरह कश्मीर में भी 'मेरी मोटी मेरा देश' के अंतर्गत तिरंगा रैलियां आयोजित की जा रही हैं। देश की एकता अखंडता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीरों की याद में संध्या के समय दीपक जलाए जा रहे हैं। हर शहर और कस्बे में हिंदुस्तान जिंदाबाद और बलिदानी अमर रहें जैसे नारे लग रहे हैं।

कुलगाम में निकाली गई तिरंगा रैली

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2023

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आज स्थानीय छात्रों और नागरिक समाज के लोगों ने एक संयुक्त तिरंगा रैली निकाली। इसमें जिला उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन बट और एसएसपी साहिल सारंगल व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया।

यह रैली कुलगाम के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए मिनी सचिवालय कुलगाम के परिसर में संपन्न हुई, जहां एक हजार छात्रों ने 300 वर्ग मीटर में अशोक चक्र की आकृति बनाकर सभी को राष्ट्रीय एकता अखंडता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

अनंतनाग में फहराया गया हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज

अनंतनाग के विभिन्न हिस्सों में भी तिरंगा रैलियां निकली गईं। वहीं, टैंगो टाप पहाड़ी पर आयोजित समारोह सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। दक्षिण कश्मीर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक रईस अहमद बट ने आरआर 01 सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर अमनदीप मल्ली और अनंतनाग नगर परिषद के अध्यक्ष हिलाल अहमद भी मौजूदगी में हाई मास्ट राष्ट्रध्वज फहराया।

इस अवसर पर आर्मी गुडविल स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रभक्ति पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। यह हाई मास्ट राष्ट्रध्वज 10 किलोमीटर तक के इलाके में देखा जा सकता है। बडगाम, शोपियां, सोनमर्ग, बारामुला, श्रीनगर, पुलवामा,अनंतनाग, मागाम, हंदवाड़ा में भी तिरंगा रैलियां पूरे उत्साह के साथ आयोजित हुई हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर