Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JK News: आतंकी हमलों के बीच कांपी धरती, कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Jammu Kashmir News जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर धरती कांपी है। कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.2 रही। लोगों में दहशत का माहौल हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि इसका केंद्र बारामूला था। हालांकि कोई हताहत नहीं हुई है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 12 Jul 2024 01:36 PM (IST)
Hero Image
Earthquake in Jammu Kashmir: कश्मीर में कांपी धरती, लोगों में दहशत।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के बीच अब शुक्रवार (आज) को करीब साढ़े बारह बजे धरती कांपी है। कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 रही। भूकंप का केंद्र बारामूला था।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। भूकंप के तेज झटके महसूस होने पर लोगों में दहशत का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। खबर लिखे जाने तक किसी तरह की कोई अनहोनी की खबर नहीं है।

भूकंप के बाद बारामूला में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने को सुरक्षित जगहों पर भागने लगे। भूकंप की तीव्रता अधिक होने के बाजार में भी हड़कंप मच गया। दुकानदार और खरीददार इधर-उधर भागने लगे।

इससे पहले हिला था लद्दाख

इससे पहले लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूंकप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। लद्दाख में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई थी।

नेशनल ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप सुबह साढ़े आठ बजे करीब 15 किलोमीटर की गहराई पर आया था। इससे पहले मई और जून महीने में भी भूंकप महसूस किया गया था।

यह भी पढ़ें- Jammu Terror Attack: आतंकी हमलों के बीच अखनूर और काना चक इलाके में देखे गए तीन संदिग्ध, बड़े पैमाने पर चलाया सर्च ऑपरेशन

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर