Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kashmir Weather Update: कश्मीर में टूटा 25 सालों का रिकॉर्ड, जुलाई का सबसे गर्म दिन आज, तापमान 36 डिग्री के पार

Kashmir Weather Update कश्मीर में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। तापमान का पारा 36 डिग्री के पार चला गया है। इसके साथ ही कश्मीर घाटी में 25 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। 1999 में जुलाई में 37 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। 25 साल बाद आज तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे में कश्मीर घाटी में बारिश की भविष्यवाणी की है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 28 Jul 2024 10:00 PM (IST)
Hero Image
Kashmir Weather Update: कश्मीर में टूटा 25 सालों की गर्मी का रिकॉर्ड।

पीटीआई, श्रीनगर। मानसून में भी कश्मीर घाटी भीषण गर्मी की चपेट में है। लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। घाटी में 25 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। रविवार को 25 वर्षों में जुलाई का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को श्रीनगर शहर का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 9 जुलाई 1999 के बाद से जुलाई का सबसे गर्म दिन था। 1999 में पारा 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

काजीगुंड-कोकेरनाग में भी रविवार सबसे गर्म

बता दें कि श्रीनगर में जुलाई का सबसे गर्म दिन 10 जुलाई 1946 को दर्ज किया गया था, जब पारा 38.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकेरनाग में भी रविवार को जुलाई का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

24 घंटे में बारिश की संभावना

काजीगुंड में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 जुलाई 1988 को 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कोकेरनाग में तापमान बढ़कर 34.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कश्मीर घाटी के अलग-अलग स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे पारा नीचे आने की उम्मीद है।

बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

वहीं, राजौरी में शनिवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश रविवार सुबह तक रुक-रुक होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है।

पिछले कुछ दिनों से गर्मी अधिक होने के कारण हर कोई परेशान था और बारिश का इंतजार कर रहा था। वहीं बारिश से किसानों को भी काफी राहत मिली है और किसानों ने भी अपने खेतों में कार्य शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir News: 28-31 जुलाई तक बत्ती गुल, किस इलाके में कितने घंटे नहीं आएगी बिजली? कटौती का शेड्यूल जारी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर